आसमान से एक विशालकाय आफत पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रही है। यह एक एस्टेरॉयड है। जिसका नाम 4660 Nereus है, जो फ्रांस के एफिल टावर से भी बड़ा है। इस एस्टेरॉयड के इस सप्ताह के अंत में धरती के बेहद पास पहुंचने की संभावना है। अमेरिकी अंसतरिक्ष एजेंसी नामा ने इस क्षुद्रग्रह को खतरनाक बताया है। कहा कि 4660 Nereus के 11 दिसंबर को पृथ्वी की कक्षा से गुजरने की आशंका है। यह धरती के वायुमंडल में प्रवेश नहीं करेगा।
एस्टेरॉयड का पूर्ण परिणाम 18.4
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार नासा ने बताया कि एस्टेरॉयड 4660 Nereus का व्यास 330 मीटर से अधिक है। यह क्षुद्रग्रह करीब 3.9 मिलियन किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी से गुजरेगा। इससे पृथ्वी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। 4660 Nereus का पूर्ण परिमाण 18.4 है। बता दें नासा 22 से कम रिजल्ट वाले एस्टेरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक कैटेगरी में रखता है।
1982 में देखा गया पहली बार
एस्टेरॉयड 4660 Nereus को पहली बार 1982 में देखा गया था। यह खतरनाक है इसलिए विशेष नहीं है, बल्कि इसलिए हैं क्योंकि पृथ्वी के करीब से एम्पिरिकल प्रोबेबिलिटी के साथ गुजरता है। सूरज के चारों और इसकी 1.82 साल की कक्षा करीब 10 साल में इसे पृथ्वी के करीब लाती है। 1982 से नासा और जापानी स्पेस एजेंसी इस पर नजर बनाए हुए हैं।
नासा ने खतरनाक श्रेणी में रखा
एस्टेरॉयड 4660 Nereus धरती की तरफ लगभग चार मील प्रति सेकंड की स्पीड से बढ़ रहा है। नासा ने इसे खतरनाक श्रेणी में रखा है। यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी से 3.93 मिलियन किमी की दूरी से गुजरेगा। यह चांद की दूरी से लगभगल 10 गुना ज्यादा दूर है।
Posted By:
- Font Size
- Close
- # asteroid
- # nasa
- # asteroid 4660 nereus
- # 4660 nereus asteroid
- # science
- # eiffel tower
- # space
- # world news
- # hindi news
- # naidunia
- # top news