China: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) सेरेब्रल एन्यूरिज्म (Cerebal Aneurysm) से पीड़ित हैं। जिसके कारण उन्हें 2021 में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिनपिंग जिस बीमारी से पीड़ित हैं, वह खतरनाक और जानलेवा है। राष्ट्रपति ने सर्जरी के बजाय पारंपरिक चीनी दवाओं का विकल्प चुना है, जो रक्त वाहिकाओं को नरम करती हैं और एन्यूरिज्म को सिकोड़ती हैं।

सेरेब्रल एन्यूरिज्म क्या है?

सेरेब्रल या इंट्राक्रैनील एन्यूरिज्म मस्तिष्क की एक खतरनाक बीमारी है। यह बीमारी दिमाग के किसी भी हिस्से में हो सकती है। कोई भी उम्र का व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है। हालांकि 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को ये बीमारी अधिक प्रभावित करती है। इस बीमारी में स्ट्रोक, कोमा या मृत्यु भी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर, नसों का कमजोर होना, संक्रमण, चोट और ट्यूमर से संक्रमित मरीजों में यह बीमारी होने की आशंका अधिक होती है।

रिपोर्ट कैसे सामने आई

मार्च 2019 की शुरुआत में शी जिनपिंग इटली यात्रा पर थे। जहां उनकी चाल असामान्य रूप से लंगड़ा कर देखी हई थी। उसी दौरे के दौरान फ्रांस में भी जिनपिंग को बैठने के लिए सपोर्ट लेते हुए देखा गया था। इसी तरह अक्टूबर 2020 में शेनझेन में एक संबोधन के दौरान उनके पहुंचने में देरी, धीमी गति से भाषण और लगातार खांसी ने उनके बीमार स्वास्थ्य के बारे में अटकलें लगाईं थी।

आर्थिक संकट से जूझ रहा चीन

शी जिनपिंग के बीमार होने की खबरें ऐसे समय पर आई है। जब कोविड वायरस के कारण चीन की अर्थव्यवस्था संकट में है। यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं जीरो कोरोना पॉलिसी के कारण चीन में तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। इधर जिनपिंग राष्ट्रपति के तौर पर तीसरे कार्यकाल की तैयारी कर रहे हैं।

सेरेब्रल एन्यूरिजन्म के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं-

1. सिर में तेज दर्द होना, हाथ-पैरों में लकवा मार जाना, कमजोरी और चक्कर आना।

2. मिर्गी के दौरे।

3. दिमाग में खून की महीन नलियों में सूजन आना और उभार आ जाता है।

4. यह देखने में पतली टहनी से लटके हुए छोटे दाने की तरह लगता है।

5. इसके फूटने से ब्रेन स्ट्रोक भी हो सकता है।

6. दाने के फूटने से सिर में दर्द, उल्टी, गर्दन में कड़ापन, भ्रमित होना और चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है।

Posted By: Shailendra Kumar