Earthquake in New Zealand: न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले 4 मार्च को भी इसी स्थान पर 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालांकि तब सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी और कोई नुकसान भी नहीं हुआ था। इस भूकंप का केंद्र सतह से 152 किलोमीटर नीचे था।
अमेरिका में शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे एअर इंडिया के 300 यात्री
इस बीच, अमेरिका से खबर है कि एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी कारणों से निरस्त होने की वजह से एयरलाइन के लगभग 300 यात्री मंगलवार से शिकागो एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। कुछ यात्रियों की शिकायत है कि उन्हें अभी भी नहीं पता है कि वे दिल्ली के लिए कब उड़ान भर सकेंगे।
एअर इंडिया की इस उड़ान को शिकागो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिकी समयानुसार मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होना था और बुधवार दोपहर 2.20 बजे दिल्ली में लैंड करना था। इस उड़ान में बुकिग कराने वाले एक यात्री गोपाल कृष्ण सोलंकी राधास्वामी ने एक वीडियो संदेश में बुधवार को कहा कि यात्री लगभग 24 घंटे से इंतजार कर रहे हैं और अब भी विमानन कंपनी के पास हमें देने के लिए कोई जवाब नहीं है।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close