केप कैनवरल Nasa Video। हाल ही में मंगल ग्रह पर नासा ने जीवन की तलाश के लिए अपना रोवर पर्सिवेरेंस उतारा है। इसकी सफलतम लैंडिंग के बाद उसने काम करने भी शुरू कर दिया है। अब नासा ने जीवन की तलाश में मंगल ग्रह पर जो अपना रोवर पर्सिवेरेंस उतारा था, उसकी लैंडिंग का भी एक वास्तविक वीडियो जारी कर दिया है। इस लाल ग्रह की सतह पर रोवर के उतरने का पहला वीडियो नासा ने सोमवार को जारी किया गया।
तीन मिनट का है वीडियो
नासा द्वारा जारी वीडियो तीन मिनट का है और इसमें नारंगी व सफेद रंग के पैराशूट को खुलते और सतह पर रोवर को उतरते देखा गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह यान गुरुवार को इस ग्रह पर उतरा था। इस टीम से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि फुटेज और तस्वीरें इतनी साफ हैं कि लगता है कि वे भी इसके साथ वहां की यात्रा कर रहे हैं। लैंडिंग टीम के प्रमुख अल चेन ने कहा कि वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों सरीखे हैं। ये बेहद शानदार हैं।
हवा के झोकें का आवाज भी सुनाई दी
पर्सिवेरेंस रोवर के कैमरा और माइक्रोफोन के प्रमुख डेव ग्रुएल ने कहा कि वीडियो से शुरुआती 10 सेंकड में आप जो आवाज सुन रहे हैं, वह हवा का झोंका है, जिसे मंगल ग्रह पर माइक्रोफोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। नासा ने बताया कि रोवर के उतरने के दौरान माइक्रोफोन बंद हो गया था, लेकिन लैंडिंग के बाद यह काम करने लगा और हवा के झोंकों की आवाज को कैद कर लिया।
यह वीडियो 3 मिनट 25 सेंकेंड का है। इसमें पैराशूट के खुलने और रोवर के उतरने के साथ ही मंगल की लाल सतह के खूबसूरत वीडियो दिखाई दे रहा है। दुनिया ने पहले बार मंगल पर किसी यान के लैंडिंग की इतना स्पष्ट और शानदार वीडियो देखा है।
25 कैमरों से लैस है रोवर पर्सिवेरेंस
नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजा गया रोवल पर्सिवेरेंस परमाणु ऊर्जा से चलता है और इसका वजन 1000 किलोग्राम है। यह पहली बार है कि किसी रोवर में प्लूटोनियम को ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। यह रोवर मंगल ग्रह पर 10 सालों तक काम करते रहेगा और इसमें 7 फुट का रोबोटिक आर्म, 25 कैमरे और एक ड्रिल मशीन भी है।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #rover Perseverance landed
- #landed on Mars
- #NASA released first video
- #NASA
- #Countdown To Mars
- #Perseverance
- #Robot
- #Mars Landing video
- #Mars
- #Galaxy
- #Red Planet
- #मंगल ग्रह
- #मंगल ग्रह रोवर लैंडिंग
- #रोवर लैंडिंग वीडियो
- #मंगल ग्रह वीडियो