Los Angeles shooting: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में गोलीबारी करने वाले शख्स ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की मत हो चुकी है। इससे पहले स्थानीय समयानुसार रात दस बजे हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे गए।
16 लोग घायल हुए हैं। हमलावर की पहचान की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोग चायनीज न्यू ईयर का जश्न मनाने जुटे थे। घायलों में कई की हालत खराब है।
पढ़िए अन्य बड़ी खबरें
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप, जानिए तीव्रता और कितना बड़ा है खतरा: उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंस रही है। यहां सैकड़ों परिवारों पर खतरा मंडरा ही रहा है। इस बीच पिथौरागढ़ से बड़ी खबर है। यहां रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता मापी गई है।
अच्छी बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें, उत्तराखंड में लगातार भूकंप आ रहे हैं। पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां खतरा अधिक है।
Jallikattu के दौरान 14 साल के बच्चे को बैल ने रौंदा, मौत, पढ़िए तमिलनाडु का पूरा मामला: तमिलनाडु में आयोजित सांडों को काबू करने के खेल जल्लीकट्टू के दौरान एक दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। धर्मपुरी गांव में आयोजित जल्लीकट्टू कार्यक्रम को देखने आए 14 वर्षीय लड़के को सांड ने रौंद दिया। उसकी तत्काल मौत हो गई।
स्वजन का आरोप है कि उन्हें शव नहीं दिखाया जा रहा है। इससे धैर्य टूट रहा है। अस्पताल प्रशासन ने परिजन को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है। स्वजन के साथ नेपाल गए चकजैनब गांव के प्रधान विजय जायसवाल ने बताया कि रविवार को शव मिलने की संभावना है।
ब्राजील के सेना प्रमुख बर्खास्त, जनरल टामस को कमान: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने शनिवार को ब्राजील के सेना प्रमुख को पद से बर्खास्त कर दिया। ब्राजील के सशस्त्र बलों की आधिकारिक वेबसाइट ने कहा कि जनरल जूलियो सीजर डी अरुडा को सेना प्रमुख के पद से हटा दिया गया है।
उनकी जगह जनरल टामस मिगुएल रिबेरो पाइवा को सेना प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। वह दक्षिण पूर्व सैन्य कमान के प्रमुख थे।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close