Dating App: जिंदगी और मौत का कोई भरोसा नहीं है। कब क्या हो जाएं, कोई नहीं जानता। ऐसे में अपने पति को खोने के बाद एक महिला ने जो किया उसकी काफी चर्चा हो रही है। 49 वर्षीय निकी वेक (Nicky Wake) ने विधवा महिलाओं के लिए डेटिंग ऐप तैयार करवाया है। ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट वेल्स ऑनलाइन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक निकी वेक ने विधवा औरतों के लिए डेटिंग ऐप शुरू किया है। वह बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

कोरोना में पति को खोया

निकी वेक अपने पति एंडी के देहांत के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं। एंडी के साथ उनकी मुलाकात 2002 में ऑनलाइन हुई थी। डेटिंग के कुछ दिनों बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया था। कई सालों तक सबकुछ अच्छा चला। फिर कोविड महामारी के दौरान उन्होंने अपने पति को खो दिया।

चैप्टर 2 रखा ऐप का नाम

निकी वेक ने इस सदमे से खुद को संभाला। उसी दौरान ऐप का आइडिया उनके दिमाग में आया। उन्होंने ऐप का नाम चैप्टर 2 रखा है, ताकि विधवा महिलाएं सुरक्षित तरीके से अपनी खुशियों को दोबारा पा सकें।

कैसे आया ऐप का आइडिया?

पति की मौत के बाद निकी वेक अकेलेपन से परेशान हो गई थी। उन्हें महसूस हुआ कि उनके जैसी विधवा महिलाओं और पुरुषों को किसी प्लेटफॉर्म की जरूरत है। जहां बिना संकोच डेटिंग कर सकें। यहीं से उन्हें चैप्टर 2 का आइडिया आया।

यह भी पढ़ें-

कार सीखते हुए ड्राइवर पर फिदा हुई मालकिन, कर लिया निकाह

बाबा वेंगा से भी खतरनाक है एथोस सैलोम की भविष्यवाणी, अबतक इतनी हुई सच

Posted By: Kushagra Valuskar

  • Font Size
  • Close