मॉस्को Russia Mysterious Stripes। सैटेलाइट तस्वीरों में कभी-कभी ऐसी छवि दिख जाती है, जिसे देखकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को रूस में दिखी है। रूस के ऊपर से ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में वैज्ञानिकों को रहस्यमयी धारियां देखने मिली है। रूस की मर्खा नदी के पास दिख रही इन रहस्यमयी धारियों को देखकर नासा के वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ गए हैं। वैज्ञानिक भी तमाम अध्ययन व शोध के बाद यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिरकार मर्खा नदी के किनारे रहस्यमयी धारियों क्यों है और किस कारण से दिख रही है।
बर्फ से छाया रहता है रूस का ये इलाका
सैटेलाइट के जरिए जो तस्वीरें देखी जा रही है, वह रूस के उस इलाके हैं, जो पूरे वर्ष बर्फ से ढंका रहता है। साइबेरिया की इन धारियों का वैज्ञानिक काफी विरोधाभासी व्याख्या कर रहे हैं। एक रिसर्च में यह दावा किया जा रहा है कि रूस का यह इलाका साल के 90 प्रतिशत दिनों में बर्फ से ढंका रहता है। लेकिन कभी कभी गर्मी के कारण बर्फ पिघल जाती है और इस कारण से कुछ समय के लिए जमीन दिखाई देने लगती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कभी बर्फ के नीचे दबने और कभी बर्फ के पिघलने पर जमीन के बाहर आने से यह रहस्यमय डिजाइन बन गया है।
सभी मौसम में दिख रही ये रहस्यमयी धारियां
नासा के अर्थ ऑब्जरवेटरी वेबसाइट पर डाली गईं ताजा तस्वीरों में सिलवटें वाली जमीन दिख रही है। नासा ने लैंडसैट-8 से इन फोटो को बीते कई वर्षों में अपने सैटेलाइट कैमरे से खींचा है। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि मर्खा नदी के दोनों ओर गहरी और हल्की दोनों ही तरह की धारियां नजर आ रही हैं। यह रहस्यमय धारियां सभी मौसम में देखने को मिल रही है, लेकिन सर्दियों में इसे साफ तरीके से देखा जा सकता है। सर्दियों में बर्फ की वजह से ये अलग रहस्यमय धारियां बिल्कुल साफ दिख जाती है।
नार्वे में भी दिखती हैं ऐसी धारियां, लेकिन आकार बहुत छोटा
इधर नार्वे जैसे इलाके में ऐसी ही रहस्यमयी धारियां देखने को मिलती है, लेकिन साइबेरिया की तुलना में बहुत छोटी हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि करोड़ों सालों में जमीन के क्षरण की वजह से ये धारियां पड़ी हैं। अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिक थॉमस क्राफोर्ड का कहना है कि ये धारियां चट्टानों की तलछट है। उधर तस्वीरों से नजर आ रहा है कि ये धारियां सर्दियों में ज्यादा बड़ी हो रही है। नासा के वैज्ञानिकों का मानना है कि यह धारियां अभी भी उनके लिए रहस्य का विषय है।
Posted By: Sandeep Chourey
- # Russia Mysterious Stripes
- # mysterious stripes
- # Russia scientists
- # satellite photos
- # Russia Mysterious Stripes
- # रूस
- # रहमस्ययी धारियां
- # सैटेलाइट तस्वीरें
- # नासा के वैज्ञानिक
- # रूस का साइबेरिया इलाका
- # मर्खा नदी
- # अंतरिक्ष वैज्ञानिक