Top News Dec 12, 2021: अमेरिका में चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अब तक कुल मिलाकर 80 लोगों के मारे जाने की सूचना है। मृतकों में अमेजन (Amazon) के 6 कर्मचारी भी शामिल हैं, जो वेयरहाउस की छत टूटने के कारण हादसे का शिकार हुए हैं। Amazon प्रमुख जेफ बेजोस ने कहा, एडवर्ड्सविले की खबर दुखद है। हम वहां अपने साथियों के खोने से दुखी हैं और हमारी प्रार्थना उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। स्थानीय अग्निशमन प्रमुख जेम्स व्हाइटफोर्ड ने बताया, अमेरिका के कुछ हिस्सों को तबाह करने वाले तूफानों से मरने वालों की संख्या 80 से अधिक हो गई है। बड़ी संख्या में लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
USA TORNADO: देखिए अमेरिका में तबाही के फोटो-वीडियो
🇺🇲🌪️About 70 dead were left in Kentucky by a tornado that traveled more than 200 miles through various towns last night. The images captured by a drone show the damage caused. #USA pic.twitter.com/aTFyXMDU7w
— The RAGE X (@theragex) December 11, 2021
Hayti, MO - Strong Tornado Impacts Vehicles on I-55
Tornado hit #Mayfield, #Kentucky, #UnitedStates #catastrophic #tornadoes #TornadoEmergency #TORNADOWARNING #weather #USA #Hayti pic.twitter.com/1Dv9Kqerwg
— 𝐁𝐡𝐚𝐛𝐚𝐧𝐢 𝐒𝐚𝐧𝐤𝐚𝐫 𝐉𝐞𝐧𝐚 (@Bhabanisankar02) December 11, 2021
Top News Dec 12, 2021: पढ़िए देश-दुनिया की अन्य अहम खबरें
भारत में प्रवेश करते पकड़ा गया चीनी नागरिक
नेपाल के रास्ते शनिवार को भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे चीनी नागरिक को सोनौली सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया। चीनी नागरिक सिर्फ पासपोर्ट के आधार पर भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों व स्थानीय पुलिस ने चीनी नागरिक को आव्रजन विभाग के हवाले कर दिया। जहां करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम उसे वापस नेपाल भेज दिया गया। चीन के हुबेई प्रांत का रहने वाला जी यांग सी नवंबर में नेपाल पहुंचा था। नेपाल यात्रा के दौरान वह शुक्रवार को रुपनदेही के एक होटल में रुका। शनिवार की सुबह बेलहिया पुलिस चौकी गेट के पास आया। फिर वह भारतीय सीमा में प्रवेश करने लगा। इस दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी व पुलिस के जवानों ने उसे रोक लिया। जांच में उसके पास केवल नेपाल घूमने का टूरिस्ट वीजा व पासपोर्ट मिला। भारत के लिए कोई वीजा उसके पास नहीं था। सोनौली चौकी के उपनिरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिह ने बताया कि चीनी नागरिक जी यांग सी भारत में प्रवेश की अनुमति मांग रहा था। उसके पास वीजा न होने के कारण वापस लौटा दिया गया।
Posted By: Arvind Dubey