घर में रद्दी की तरह पड़ी थी 'सुपरमैन नंबर 1' की पहली कॉपी, सफाई के दौरान पता चला, भाइयों ने बेचकर कमाए 81 करोड़
टेक्सास में तीन भाइयों को अपनी दिवंगत मां के रद्दी सामान से सुपरमैन नंबर 1 की पहली कॉमिक मिली। इसे पहचान कर उन्होंने नीलामी कंपनी से संपर्क किया। विशेषज्ञों की जांच के बाद यह कॉमिक असली निकली। 9.12 मिलियन डॉलर यानी करीब 81 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।
Publish Date: Wed, 26 Nov 2025 01:24:54 PM (IST)
Updated Date: Wed, 26 Nov 2025 01:24:54 PM (IST)
घर की सफाई में हाथ लगा खजाना। (फोटो- एजेंसी)HighLights
- टेक्सास के भाइयों को मां के सामान में महंगी कॉमिक मिली।
- जांच में सुपरमैन नंबर 1 की पहली कॉमिक साबित हुई।
- 9.12 मिलियन डॉलर में नीलामी होकर रिकॉर्ड बना दिया।
एजेंसी, टेक्सास। अक्सर लोग घर की सफाई करने बचते हैं, क्योंकि इसको वह बोरिंग काम मानते हैं, लेकिन कुछ लोगों की किस्मत बहुत बलवान होती है। सफाई के दौरान उन्हें कुछ ऐसा मिल जाता है, जो कि बहुत ही बेशकीमती होता है। टेक्सास के तीन भाइयों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
तीन भाइयों ने अपनी मां के मरने के बाद उनके रद्दी पड़े सामान से एक कॉमिक बुक ढूंढ़ निकाली, जो कि 9.12 मिलियन डॉलर में बिकी। इसकी भारतीय करेंसी में कीमत लगभग 81 करोड़ रुपये है।
अब आप सोच रहे होंगे कि 50-60 रुपये कि कॉमिक बुक के लिए कोई 81 करोड़ रुपये भला क्यों देगा। दरअसल, यह मशहूर सुपरहीरो 'सुपरमैन नंबर 1' की पहली कॉमिक की कॉपी है, इसलिए यह बेशकीमती है। अब यह दुनिया की सबसे महंगी कॉमिक बन चुकी है।
मां के सामान में मिली कॉमिक
- तीन भाइयों ने जानकारी दी कि सैन फ्रांसिस्को में उनकी मां का निधन हो गया था। वह उनके घर को बेचना चाहते थे, लेकिन उससे पहले एक बार देखने गए थे। वहां साफ सफाई के दौरान उनकी नजर एक कार्डबोर्ड पर गई। यह इसमें कुछ अखबार थे, जो कि बहुत ही पुराने थे। उनको हटाया, तो नीचे पुरानी कॉमिक्स का कलेक्शन मिला।
- मां ने हमें इसकी जानकारी दी थी, लेकिन कभी उसको देखा नहीं था। हमने इसकी जानकारी जुटाई, तो पता चला कि यह सुपरमैन नंबर 1 कॉमिक की पहली कॉपी है। हमने तुरंत ही निलामी करने वाली कंपनी कॉमिक एट हैरिटेज ऑक्शन से संपर्क किया। इस कंपनी के उपाध्यक्ष लॉन एलन सेन फ्रांसिस्को जांच के लिए आए। उन्होंने इसको एक्सपर्ट्स के पास भेजा, तो यह कॉमिक की पहली कॉपी निकली।