इस्लामाबाद। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर कश्मीर मुद्दे पर रोज बहस हो रही है। ऐसे ही एक लाइव शो के दौरान जो कुछ हुआ, उसे देखकर पूरी दुनिया हंस रही है। दरअसल, कश्मीर पर बात करते-करते एक एक्सपर्ट महोदय कुर्सी के गिर पड़े। (नीचे दिखें वीडियो)
यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वाकया 16 सितंबर का है जब पाकिस्तान के GTV Live पर यह चर्चा हो रही थी। कश्मीर मामलों के जानकार के रूप में मजर बरलास बोल रहे थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ा और बोलते-बोलते कुर्सी से गिर पड़े। इस दौरान एंकर की प्रतिक्रिया भी देखने लायक रही।
During a live discussion on Kashmir an analyst falls off his chair. This happened on Pakistan's GTV. pic.twitter.com/gWGcBoboVi
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) September 17, 2019
तब रेलमंत्री का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद का एक वीडियो वायरल हुआ था। रशीद अहमद एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्हें करंट लग गया था। हर बार की तरह वे भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोस रहे थे, तभी माइक में करंट फैला और मंत्रीजी को झटका लगा गया। करंट का झटका लगने के बाद रशीद ने कहा, करंट लग गया। खैर कोई बात नहीं। मेरा ख्याल है, करंट आ गया। मोदी इस जलसे को नाकाम नहीं कर सकता।
उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े थे। अपने एक अन्य बयान में रशीद ने कहा था कि पाकिस्तान के पास 250-250 ग्राम के बम हैं, जिनसे वह भारत के बड़े शहरों को तबाह कर सकता है।
Pakistan Railways Minister Sheikh Rashid gets electricity shock while speaking against Prime Minister Modi this afternoon on Kashmir. 'Mera Khayal hai current aa Gaya hai'. How many such currents will it take to stop Pakistan sponsored terror in Kashmir? pic.twitter.com/uRq6SYn4y3
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) August 30, 2019
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे