Viral News: चीन से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने इस बात पर प्रेमी से रिश्ता तोड़ दिया, क्योंकि उसे साधारण खाना परोसा गया। प्रेमिका पहली बार बॉयफ्रेंड के घर पर उसके माता-पिता से मिलने पहुंची थी। लड़की को जो खाना दिया गया उसने सोशल मीडिया पर उसके फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं। यह मामला अब सुर्खियों में बना हुआ है।
चीन के सुकान सिक्सुन का मामला
ब्रेकअप का यह मामला चीन के सुकान सिक्सुन से सामने आया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, युवती की उम्र 20 साल है। वह पहली बार लड़के के पेरेंट्स से मिलने के लिए ढाई घंटे की यात्रा कर पहुंची थी। लड़की ने कहा, जैसे ही वह प्रेमी के घर पहुंची तो टेबल पर खाना पहले से ही रखा था, यह देख काफी खुश हो गई।
लड़की को थी लजीज खाने की उम्मीद
गर्लफ्रेंड ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। लड़के के घरवालों ने खाने में नूडल्स, फ्राइग एग, दलिया, स्टिर और एर्सोर्टेड कोल्ड डिश परोसी थी। इतना भोजन होने के बावजूद युवती निराश हो गई। दरअसल, लड़की टेस्टी खाने की उम्मीद कर रही थी।
प्रेमिका ने कहीं ये बात
सुकान सिक्सुन से इंटरव्यू में युवती ने बताया कि मेरे बॉयफ्रेंड को पता था कि मुझे नूडल्स पसंद नहीं हैं। लड़की ने फैसला किया कि वह अपने प्रेमी के परिवार के साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकती है। इसके बाद उसने तुरंत लड़के से रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के वीडियो को 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें-
Viral Video: दुल्हे ने अपनी दुल्हन को गिफ्ट में दिया गधा, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे, देखें वीडियो
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close