Coronavirus : विश्व में अब तक कुल 14 लाख 16 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। दुनिया में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना पीड़ितों का वैश्विक आंकड़ा छह करोड़ के पार पहुंच गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, बुधवार को दुनिया में कोरोना पीड़ितों की संख्या छह करोड़ एक लाख एक हजार 887 हो गई। इनमें से तीन करोड़ 84 लाख 52 हजार 823 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। कोरोना को मात देने वालों की सबसे बड़ी संख्या भारत में है। देश में पाए गए 92 लाख से ज्यादा मरीजों में से 86 लाख 42 हजार 771 ठीक हो गए हैं। जबकि दुनिया में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में कुल एक करोड़ 26 लाख 62 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इनमें से 46 लाख 96 हजार 996 मरीज उबर गए हैं। जबकि दो लाख 60 हजार 869 मरीजों की मौत हुई है। अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं। इस लैटिन अमेरिकी देश में कुल 61 लाख से ज्यादा पीड़ित मिले हैं। इनमें से एक लाख 70 हजार से अधिक की जान गई है। जबकि फ्रांस और रूस में भी 20-20 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। फ्रांस में 21 लाख 70 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 50 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 21 लाख 87 हजार से अधिक हो गया है। यहां 38 हजार से ज्यादा की मौत हुई है। अमेरिका और कई यूरोपीय देश दूसरे दौर की महामारी की चपेट में हैं। इससे रोजाना रिकॉर्ड संख्या में मरीज पाए जा रहे हैं।
जानिये देशों के हालात
ब्रिटेन : गत पांच मई के बाद एक दिन में रिकॉर्ड 696 मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 56 हजार 533 हो गई। 15 लाख से ज्यादा केस मिले हैं।
दक्षिण कोरिया : इस कोरियाई देश में बीते आठ माह में पहली बार एक दिन में 583 नए मामले मिले। इससे पीड़ितों की संख्या 32 हजार हो गई है।
मेक्सिको : 24 घंटे में दस हजार 335 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या दस लाख 70 हजार से ज्यादा हो गई। एक लाख तीन हजार मौत हुई है।
पाकिस्तान : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वह आइसोलेशन में चले गए हैं।
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Corona News Today
- #Corona News Update
- #Corona vaccine india
- #Corona vaccine kab aayegi
- #Corona in Maharashtra
- #Corona in Andhra Pradesh
- #Corona in Karnataka
- #Corona in Kerala
- #Corona in Tamil Nadu
- #Corona in Odisha
- #Corona in Delhi
- #Corona in Bengal
- #Corona in Chhattisgarh and Corona in Uttar Pradesh