New Zealand PM Jacinda Arden Wedding: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी रद्द कर दी है। इसका कारण बना है कोरोना। दरअसल, न्यूजीलैंड में कोरोना की एक और लहर को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन्हीं नियमों का पालन करते हुए PM Jacinda Arden ने अपनी शादी रद्द करने का फैसला किया है। यह फैसला भारत जैसे देश में सबक बन सकता है जहां सरकारें सख्त प्रतिबंध लगाती हैं, लेकिन नेता और रसूखदार लोग इनका पालन नहीं करते हैं। कोरोना की तीसरी लहर के बीच भी भारत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। Jacinda Arden का संदेश साफ है कि सरकार के बनाए नियम सिर्फ जनता के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए होते हैं।
New Zealand PM Jacinda Arden Wedding: जानिए जेसिंडा अर्डर्न की लव स्टोरी के बारे में
अभी शादी रद्द होने का ऐलान खुद पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने किया। उन्होंने कहा, मेरी शादी आगे बढ़ रही है। हालांकि नई तारीख का ऐलान नहीं किया। जेसिंडा अर्डर्न अपने लॉन्गटाइम पार्टनर और फिशिंग-शो होस्ट क्लार्क गेफोर्ड से शादी रचाने जा रही हैं। जब रिपोर्टर ने पूछा कि शादी कैंसिल करने पर कैसा लग रहा है तो उन्होंने जवाब दिया, जिंदगी ऐसी ही है।
अर्डर्न और गेफोर्ड की 2 साल की बेटी नेव है। 2018 में अर्डर्न आधुनिक इतिहास में राष्ट्र प्रमुख के रूप में पद पर रहते हुए मां बनने वालीं दूसरी निर्वाचित विश्व नेता बन गई हैं। अर्डर्न की व्यस्तता के कारण गेफोर्ड, बेटी नेव की देखभाल करते हैं।
कोरोना महामारी को रोकने के लिए न्यूजीलैंड में रविवार से मास्क अनिवार्य किया है। साथ ही भीड़ जुटने पर रोक लगाई है। यहां एक शादी में जुटे मेहमानों से कोरोना के कई केस सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है। उत्तरी द्वीप के ऑकलैंड में एक शादी और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद एक परिवार विमान से दक्षिण द्वीप में नेल्सन लौट आया। इसी परिवार के सदस्य और फ्लाइट अटेंडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देश में हड़कंप की स्थिति है।
Posted By: Arvind Dubey