• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambikapur News: घुमाने के बहाने 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

Ambikapur News: पुलिस ने दबिश देकर बच्ची को मुक्त कराया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 28 Dec 2022 11:51:11 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Dec 2022 09:19:38 PM (IST)
Ambikapur News: घुमाने के बहाने 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

Ambikapur News: अंबिकापुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सीतापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की बच्ची को घुमाने के बहाने दो युवक अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित रोहित मिंज और बिमलेश खेस को जेल दाखिल किया गया है।

सीतापुर थाने में रहने वाली नाबालिग को 22 दिसंबर की सुबह घर के पास थी। तभी रोहित मिंज और बिमलेश खेस बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चों को घुमाने का झांसा दिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्ची वापस नहीं आई। आसपास तलाश करने के बाद उसकी जानकारी नहीं मिली तो स्वजन ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर डा. ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सीतापुर शिशिरकान्त सिंह ने टीम के साथ जांच शुरू की। गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोरी को रोहित और बिमलेश के साथ देखा गया था। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों संदेहियों की तलाश की। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके ठिकाने पर दबिश दी। बच्ची भी वहां मौजूद थी।


उसे दोनों के कब्जे से मुक्त कराने के बाद पूछताछ की गई। बच्ची ने बताया कि रोहित मिंज और बिमलेश खेस ने उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 376(घ) भादवि, पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), छह के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर उपनिरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, आरक्षक संजीव चौबे, अलोक गुप्ता, अहसान फ़िरदौशी, अभिषेक राठौर, पंकज देवांगन, नगर सैनिक विनायक लकड़ा शामिल रहे।