• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलोदा बाजार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: गला दबा कर की हत्या और दफना दी थी लाश, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

शांतिलाल पाटले 28 दिसंबर से बिना बताये कहीं चले जाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कसडोल में दर्ज हुई थी।

By Vinita SinhaEdited By: Vinita Sinha
Publish Date: Mon, 02 Jan 2023 01:32:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Jan 2023 01:32:58 PM (IST)
Crime News: गला दबा कर की हत्या और दफना दी थी लाश, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार। कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार दिनों से लापता एक प्रधानपाठक का शव बरामद हुआ है। आरोपितों ने मृतक प्रधानपाठक की हत्या कर लाश को जमीन के नीचे गढ्ढा कर दफना दिया था। दरअसल, पुरानी रंजिश में करदा के प्रधानपाठक की हत्या कर शव को दफनाने का मामला आया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 29 दिसंबर को हाल कसडोल खम्हरिया निवासी सविता पाटले ने अपने पति शांतिलाल पाटले (45) के 28 दिसंबर को 11 बजे से बिना बताये कहीं चले जाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कसडोल में दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर पता तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान 28 दिसंबर को शांतिलाल के साथ देखे जाने वाले संदेही संजय श्रीवास निवासी कसडोल एवं श्रृजन यादव निवासी कसडोल से पूछताछ की गई। जिस पर पहले तो इन्होंने गुमराह करने का प्रयास किया। फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि शांतिलाल पाटले के कार में बैठा कर जंगल ले गए और पुरानी रंजिश एवं आपसी दुश्मनी के कारण डंडे से मारकर एवं स्कार्प से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। लाश को बाबा सोनाखान रोड ग्राम पोड़ी के आगे रोड किनारे गढ्ढे में दफन किये हैं।


इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को थाना प्रभारी केसी दास ने दी जिसके बाद टीम गठित कर घटनास्थल पहुंचकर शव को कार्यपालीक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को बाहर निकलवाया गया। वहीं आरोपित संजय श्रीवास (34) साल निवासी इंदिरा कालोनी वार्ड क्र. तीन कसडोल एवं श्रृजन यादव (19) निवासी इंदिरा कालोनी वार्ड दो कसडोल को गिरफ्तार कर उनके बताए अनुसार घटना में प्रयुक्त डंडा, स्कार्प एवं मृतक के चप्पल जब्त कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं कार को बिलासपुर ले जाकर छोड़ने में आरोपितों के साथी भागवत दास निवासी वार्ड नं. 10 ब्राम्हण पारा कसडोल को भी गिरफ्तार किया गया है। जल्द कार की बरामदगी की जाएगी। वहीं दोनों आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।