Bilaspur News: किसानों की सताने लगी चिंता, सिंचाई सुविधा के विस्तार पर फोकस
Bilaspur News: सिंचाई परियोजनाएं समय पर पूरा करने जारी किए निर्देश,सिंचाई क्षमता दुगुना करने का लक्ष्य ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 28 Dec 2022 01:03:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Dec 2022 01:03:10 PM (IST)

बिलासपुर। एक वर्ष बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने फोकस करना शुरू कर दिया है। सरकार का पूरा फोकस अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने पर है। दुगुनी सिचाई क्षमता के साथ किसानों की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीते दिनों जलसंसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी के प्रवास को इसी नजरिये से देखा जा रहा है।
सिंचाई सुविधा को लेकर शासन की प्राथमिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों जलसंसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी ने विभाग के आला अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित परियोजनाओं जे संबंध में जानकारी ली। कार्य पूर्णता को लेकर भी बात की। सरकार का लक्ष्य सिंचाई क्षमता को दुगुना करना है। यह तभी संभव होगा जब तेजी से होगा।
अरपा नदी पर निर्माणाधीन शिवघाट एवं पचरीघाट बैराज का काम भी तय लक्ष्य से धीमी गति से हो रहा है। अरपा नदी में बारहमासी पानी के लिए दो महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम चल रहा है। शासन की कोशिश है कि सभी महत्वाकांक्षी परियोजना विधानसभा चुनाव से पहले धरातल पर आ जाए। इसी किसानों के साथ ही आमजनता के बीच अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रख सकें और अपनी विश्वशनीयता साबित कर सकें।
इस सवालों का नहीं मिला जवाब
- सिंचाई परियोजनाएं समय पर पूर्ण क्यों नहीं हो रही हैं।
- अनुबंध समय से लगभग दुगुना समय क्यों लग रहा है।
- भूमि संबंधी विवादों का प्राथमिकता से निराकरण समय पर क्यों पूरा नहीं हो रहा है। इससे जुड़े राजस्व, वन सहित अन्य विभागों से सतत तालमेल बनाकर काम क्यों नहीं किया जा रहा है।
- सिंचाई जलाशयों के जल आवंटन भी समय पर नहीं हो रहा। अमृत मिशन, जल जीवन मिशन और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए जल आवंटित करने की योजना है। समय पर अनुमति नहीं मिलने पर उनकी परियोजना भी प्रभावित होती है।
इस पर फोकस
- बिलासपुर संभाग में भूमि अधिग्रहण पर पारदर्शिता और सजगतापूर्वक काम करने की जरूरत।
- सिंचाई राजस्व वसूली भी तेज करने के निर्देश।