• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: नाबालिग को परेशान करता था युवक, समझाने पर लड़की की मां पर तलवार से हमला

कोटा क्षेत्र में युवक के घर में घुसकर किशोरी प्रपोस करने लगा। उसकी मां ने युवक को समझाने का प्रयास किया। युवक ने अपने घर से तलवार लाकर किशोरी की मां प...और पढ़ें

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 05:38:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Oct 2022 05:38:14 PM (IST)
Bilaspur News: नाबालिग को परेशान करता था युवक, समझाने पर लड़की की मां पर तलवार से हमला

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोटा क्षेत्र में युवक के घर में घुसकर किशोरी प्रपोस करने लगा। इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी। उसने पड़ोसी के घर बैठने के लिए गई अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इस पर उसकी मां ने युवक को समझाने का प्रयास किया। युवक ने अपने घर से तलवार लाकर किशोरी की मां पर हमला कर दिया। हमले में घायल महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे वह पड़ोसी के घर गई थी। इस दौरान उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए बेलटुकरी के आवासपारा में रहने वाला शुभम विश्वकर्मा उनके घर में घुस गया। उसने महिला की नाबालिग बेटी को प्यार करता हूं बोलकर प्रपोस किया। किशोरी वहां से भागकर पड़ोसी के घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर महिला ने अपने घर जाकर शुभम को समझाइश दी। युवक उनके घर से निकलकर चला गया। थोड़ी देर में वह अपने घर से तलवार लेकर आया। उसने महिला पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला का भाई भी आ गया। उसने किसी तरह बीच-बचाव किया। मारपीट के बाद हमलावर युवक वहां से भाग निकला। महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


युवक ने भी की शिकायत

शुभम ने भी कोटा थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत की है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान महिला के भाई गली में खड़े थे। शुभम ने उन्हें बताया कि उनकी भांजी बिना कारण गाली-गलौज करती है। इस पर उन्होंने शुभम की पिटाई कर दी। मारपीट से उसे चोटे आई है।