• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Kanan Pendari Zoo: कानन पेंडारी जू के बाहर भी नजर आ रहे वन्य प्राणी

Bilaspur Kanan Pendari Zoo: जू प्रबंधन ने डिस्प्ले की नई व्यवस्था, निजी कंपनी राजस्व भी दे रही व वन्य प्राणियों का वीडियो भी दिखा रही

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 02 Jan 2023 01:22:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Jan 2023 01:22:33 PM (IST)
Bilaspur Kanan Pendari Zoo: कानन पेंडारी जू के बाहर भी नजर आ रहे वन्य प्राणी

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कानन पेंडारी जू के लायन, बाघ के शावक व अन्य वन्य प्राणी केज के अंदर कैसे विचरण करते हैं,अब चिड़ियाघर के बाहर से नजर आने लगा है। जू प्रबंधन ने एक नई व्यवस्था की है। इसके तहत एक निजी कंपनी को डिस्प्ले की अनुमति दी गई है। कंपनी अपनी जानकारी तो दे रही है, बीच-बीच में वन्य प्राणियों का वीडियो भी दिखाती है। इसे देखकर भी पर्यटक उत्साहित हो रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे जू प्रबंधन को राजस्व भी प्राप्त हो रहा है। इसमें बिजली बिल अलग है।

यह व्यवस्था पीपीपी माडल का एक हिस्सा है। इसके अलावा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के नियमों का भी उल्लंघन नहीं हो रहा है, क्योंकि यह डिस्प्ले जू के बाहर खाली जगह पर लगाया गया है। इस इलेक्ट्रिानिक डिस्प्ले बोर्ड का स्क्रीन काफी बड़ा है। इसके चलते जब वन्य प्राणियों का केज के अंदर विचरण करते वीडियो दिखाया जाता है, तो पर्यटक की नजरें उस पर पड़ती हैं और उनके कदम थम जाते हैं। पर्यटकों में इसे देखने उत्साह भी नजर आता है, क्योंकि इतने नजदीक से वह जू के अंदर जाकर भी वन्य प्राणियों को नहीं देख सकते हैं।


कानन पेंडारी जू अधीक्षक संजय लूथर का कहना है कि हम लगातार जू का राजस्व बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच निजी कंपनी ने इसका प्रस्ताव रखा। वह जू के बाहर डिस्प्ले करना चाह रही थी। इसके बदले 11 हजार रुपये महीना भी दे रही और जू का प्रचार-प्रसार भी कर रही है। पूरा खर्च कंपनी के द्वारा किया गया है। इसलिए कंपनी का एक प्रस्ताव स्वीकार किया और अब डिस्प्ले भी होने लगा है। यह व्यवस्था पर्यटकों को भी भा रही है। जू के अंदर बटरफ्लाई पार्क भी बनाया गया है। इसकी देखरेख के लिए कुछ इसी तरह का उपाय किया जा रहा है। कुछ निजी संस्थाएं सामने भी आई है। उसी से बटरफ्लाई पार्क को विस्तार किया जा रहा है।