• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News:न्यायधानी बिलासपुर में सुबह से फिर उमड़े बादल, रुक-रुक कर हो रही वर्षा

मंगलवार रात में भी हुई जमकर वर्षा,बता दें कि मौसम में अब धीरे-धीरे परिवर्तन भी नजर आने लगा है दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। 15 अक्टूबर से आसम...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 09:33:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Oct 2022 09:53:20 AM (IST)
Weather News:न्यायधानी बिलासपुर में सुबह से फिर उमड़े बादल, रुक-रुक कर हो रही वर्षा

बिलासपुर। न्यायधानी में विगत तीन दिनों से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार दोपहर को झमाझम वर्षा के बाद रात में भी तेज वर्षा हुई। जिसके कारण आमजन की समस्या बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो वर्षा का यह सिलसिला आज भी जारी रह सकता है। क्योंकि बुधवार सुबह से बादल उमड़े हुए हैं।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में 12 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। बता दें कि मौसम में अब धीरे-धीरे परिवर्तन भी नजर आने लगा है दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।


रात के तापमान में विगत 72 घंटों के भीतर 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बिलासपुर के अलावा पेंड्रा रोड में भी रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है हालांकि दिन के तापमान अभी 28 से 30 डिग्री के भीतर है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला अभी बना रहेगा। वर्षा के 14 अक्टूबर को तोड़ने की संभावना है। 15 अक्टूबर से आसमान साफ होने की पूरी उम्मीद है।

दिवाली नजदीक आने के कारण लोग घरों की साफ-सफाई और अन्य कार्यों में जुटे हुए हैं ऐसे में वर्षा होने से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इधर सड़कों में भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण यातायात बाधित होती है। नगर निगम सहित लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए बारिश थमने का इंतजार है।

जिले में अब तक 1472.8 मि.मी. औसत बारिश दर्ज

बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1472.8 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 1142.7 मि.मी. से 330.1 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1748.4 मि.मी. सीपत तहसील में और सबसे कम बारिश 1136.3 मि.मी. रतनपुर में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 1666.9 मि.मी., बिल्हा में 1340.4 मि.मी., मस्तूरी में 1434.8 मि.मी., तखतपुर में 1599 मि.मी., कोटा में 1542.2 मि.मी., बोदरी में 1491.1 मि.मी.,बेलगहना में 1296.5 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1198.3 मि.मी. है।