• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्योहार पर बिलासपुर के बाजारों में बढ़ी भीड़, कोरोना के गिरते टीकाकरण ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान एक बार फिर पटरी से उतर गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी जिलेवासी टीका लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। त्योहार पर बाजारों...और पढ़ें

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Wed, 05 Oct 2022 07:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Oct 2022 09:00:06 AM (IST)
त्योहार पर बिलासपुर के बाजारों में बढ़ी भीड़, कोरोना के गिरते टीकाकरण ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान एक बार फिर पटरी से उतर गया है। तमाम कोशिशों के बाद भी जिलेवासी टीका लगवाने में स्र्चि नहीं ले रहे हैं। परिणाम स्वरूप टीकाकरण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अभी भी कोरोना का बूस्टर डोज निश्शुल्क होने के बाद भी रोजाना महज एक से दो हजार की संख्या में ही लोगों को टीका लग रहा है। जबकि हर दिन 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखकर स्वास्थ्य विभाग चल रहा है। त्योहार पर बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच गिरते टीकाकरण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाकर रख दी है।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए राज्य शासन ने वैक्सीन का स्टाक रहने तक निश्शुल्क तौर पर बूस्टर डोज लगाने के निर्देश सभी जिले के स्वास्थ्य विभाग को दिए है। साथ ही कहा गया है कि पूरी क्षमता से टीका लगाने का कार्य किया जाए, ताकि निश्शुल्क बूस्टर डोज का फायदा लोगों को मिल सके। इसमे यह भी कहा गया है कि वैक्सीन का स्टाक खत्म होने का बाद निश्शुल्क तौर पर बूस्टर डोज नहीं लगाया जाएगा। लेकिन इन सब के बाद भी टीकाकरण बढ़ नहीं पा रहा है। एक सप्ताह पहले तक रोजाना तीन से चार हजार लोग टीका लगवा रहे थे, जो अब घट कर एक से दो हजार के बीच आ गया है। सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने इस समस्या को देखते हुए टीका लगाने वाले टीम को हर हाल में टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए है।


कोरोना महामारी का हटा डर

अब यह बात देखने को आ रही है कि कोरोना महामारी के नियंत्रण में आने के बाद लोगों में से कोरोना वायरस का डर हट गया है। इसी वजह से लोग अब टीका लगाने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी और मितानिन की टीम लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसके बाद भी टीकाकरण बढ़ने के बजाय कम होता जा रहा है।