• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Crime News: गर्भवती महिला की कमरे में मिली लाश, गले में चोट के निशान, हत्या की आशंका

Bilaspur Crime News: मायके वालों हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 30 Dec 2022 04:56:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Dec 2022 10:19:21 PM (IST)
Bilaspur Crime News: गर्भवती महिला की कमरे में मिली लाश, गले में चोट के निशान, हत्या की आशंका

Bilaspur Crime News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत भगवान पाली निवासी गर्भवती महिला की लाश उसके कमरे में मिली है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है। महिला के गले में चोट के निशान हैं। मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत भगवान पाली में रहने वाली संध्या राय की लाश शुक्रवार की सुबह उसके कमरे में मिली। महिला के पति रामसनेही राय ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। साथ ही उसके मायके वालों को इस संबंध में बताया। इस पर संध्या के पिता अशोक भारद्वाज उसके गांव पहुंचे। अशोक ने घटना की जानकारी मस्तूरी थाने में दी। नवविवाहिता की लाश मिलने की सूचना पर मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी तहसीलदार को भी दी गई। तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया।


संध्या के गले में चोट के निशान थे। इसे देख मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने महिला के पति और ससुराल वालों को हिरासत में ले लिया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मस्तूरी थाना प्रभारी नुपुर उपाध्याय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल महिला के पड़ोसियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

मायके वालों ने लगाया मारपीट का आरोप

घटना की सूचना पर आसपास के लोग संध्या के घर में जुट गए। मायके वालों के आने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि संध्या गर्भवती थी। मायके वालों ने बताया कि चरित्र शंका को लेकर रामसनेही उनकी बेटी से आए दिन मारपीट करता था। कुछ दिन पहले ही संध्या के मायके वालों ने दोनों को समझाइश दी थी।