• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों के बीच हो रहे विवाद को छुड़ाने गए युवक पर जानलेवा हमला

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत, दोनों पक्ष की शिकायत पर जुर्म दर्ज

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 07 Sep 2022 05:26:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Sep 2022 05:26:08 PM (IST)
बच्चों के बीच हो रहे विवाद को छुड़ाने गए युवक पर जानलेवा हमला

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। तोरवा क्षेत्र के गुस्र्नानक चौक के पास बच्चों के बीच हो रहे विवाद को छुड़ाने गए युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर चाकू और लाठियां चली। मारपीट के बाद दोनों पक्ष ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

तोरवा क्षेत्र के बोलबम चौक में रहने वाले आल्हा रजक चिकन दुकान में काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात वे गुस्र्नानक चौक के पास खड़े थे। पास के गणेश पंडाल के पास बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। आल्हा ने वहां पहुंचकर बच्चों को झगड़ा करने से मना किया। इसी बीच वहां पर दयालबंद में रहने वाले अनुराग, रिशु सोनकर अपने साथियों के साथ आए। उन्होंने विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पर आल्हा से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर अनुराग ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। इस दौरान करण रजक ने बीच-बचाव की कोशिश की तो युवकों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। इधर ललित भोई ने भी चाकू से हमले की शिकायत की है। ललित ने बताया कि मंगलवार की रात वह गुस्र्नानक चौक के पास मोमोस खाने गया था। इस दौरान करण रजक और उसके साथियों के बीच विवाद हो रहा था। इसे देख वह बीच-बचाव करने गया। इस पर करण ने जान से मारने की धमकी देकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके गाल के पास चोटे आई है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। उनकी शिकायत पर तोरवा पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पक्ष के आरोपित की तलाश कर रही है।