• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में छत्तीगसढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गए भाजपाई

मुख्यमंत्री बोले- मैंने पहले ही कहा था प्रदेश में पड़ेगा आइटी का छापा, वह सच हुआ

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Thu, 08 Sep 2022 11:05:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Sep 2022 11:05:30 PM (IST)
बिलासपुर में छत्तीगसढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गए भाजपाई

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को कन्याकुमारी से सीधे निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। यहां हेलिपैड में मीडिया से चर्चा में सीएम ने कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा, आइटी छापा व संध प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे के बहाने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जहां स्व. राजीव गांधी बलिदान हुए, जिस आतंक और हिंसा के कारण उन्होंने अपने पिता को खोया। वहां से देश में घृणा, आतंक के खिलाफ कन्याकुमारी के समुद्र के संगम स्थल से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है। यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

भारत देश संत महात्माओं, बुद्ध, गुरुनानक, कबीर का है। इसमें एकता, भाईचारा, शांति और प्रेम सद्भाव की बातें संत महात्माओं ने कही है। कांग्रेस इसी परंपरा को लेकर चल रही है। आज मूल समस्या आम जनता की है। बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को उनकी मेहनत का दाम मिले, जवानों को काम मिले। इन मुद्दों को लेकर, साथ ही समाज में जो घृणा और हिंसा फैलाया जा रहा है उसके खिलाफ में यह पदयात्रा की जा रही है। यात्रा से देश में जबरदस्त परिवर्तन आएगा और समाज इससे जुड़ेगा। यात्रा से विपक्ष में जबरदस्त खलबली मची हुई है।


रथ यात्रा, हिंसा और घृणा की राजनीति करने वालों को इस यात्रा से करारी चोट पहुंच रही है। इसी का परिणाम है कि भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। सीएम ने आइटी छापे को लेकर कहा कि मैंने पहले ही कहा था जल्द आइटी का छापा पड़ेगा। ये लोग लगातार लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए हैं। उनके खिलाफ कोई भी खड़ा होगा या फिर सहयोग देगा वहां इस प्रकार से हथकंडे ये अपनाएंगे। पदयात्रा शुरू होने के साथ पूरे देश में 500 जगह छापे पड़े। ईडी, आइटी, सीबीआइ सभी छापे मारेंगे।

प्रजातंत्र है, चुनाव तो होते रहेंगे, देश में सद्भाव जरूरी

सीएम ने कहा कि यह प्रजातंत्र है, चुनाव होते रहेंगे, लेकिन मुख्य बात यह है कि सामाजिक समरसता भाईचारा सभी धर्मों के बीच सद्भाव जब तक नहीं होगा देश आगे नहीं बढ़ेगा। इससे नुकसान होगा। यह भारत जोड़ो केवल चुनाव का मुद्दा नहीं है। जब-जब इस प्रकार से समाज में जहर घोला गया है देश पीछे गया है।

नड्डा गोठान जाएं, आत्मानंद स्कूल का करें भ्रमण

स्वयं सेवक प्रमुख और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रदेश भ्रमण कर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों को मेरा निमंत्रण है। वे कौशल्या माता के मंदिर जाएं, गोठान देखें और आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भ्रमण करें।