• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2022: बिलासपुर में उड़ते बादलों के बीच दिखा चंद्रमा, सुहागिनों ने पति के हाथों किया व्रत पारण

पति की दीर्घायु की कामना को लेकर मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व न्यायधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उड़ते बादलों के बीच चंद्रमा नजर आने के ...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 05:08:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Oct 2022 09:59:55 PM (IST)
Karwa Chauth 2022: बिलासपुर में उड़ते बादलों के बीच दिखा चंद्रमा, सुहागिनों ने पति के हाथों किया व्रत पारण

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व न्यायधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार रात आठ बजकर 30 मिनट में उड़ते बादलों के बीच चंद्रमा नजर आने के बाद सुहागिनों ने चलनी की ओट में पति को देखा। इसके बाद उनके हाथों व्रत पारण किया। करवा चौथ के बीच मोबाइल पर सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया में तस्वीरें वायरल कर खुशियां मना रहे हैं।

naidunia_image

करवा चौथ पर विशेष पूजन-अर्चन कर इस बीच महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। पर्व को लेकर सबसे अधिक उत्साह नव विवाहिताओं में दिखा। कुछ क्षेत्रों में एक साथ महिलाओं ने एकत्र होकर चंद्रमा का दीदार किया और भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। इससे पहले पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी भी की। शहर के तेलीपारा, गोल बाजार, सराफा, बृहस्पति, बुधवारी से लेकर मंगला, सरकंडा, तिफरा व तोरवा क्षेत्र के दुकान व बाजारों में किसी ने साड़ी खरीदी तो किसी ने आभूषण। करवा, चलनी की भी जमकर खरीदारी की गई।


naidunia_image

पर्व के मौके पर महिलाओं ने स्वादिष्ट पकवान भी बनाए। इसके बाद उसका आनंद उठाया जा रहा है। महिलाओं में खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शाम ढलते ही चंद्रमा का दर्शन करने पलके बिछाए बैठी थीं। कहीं महिलाएं छत पर एकत्र हुईं, तो कहीं मैदान में। चंद्रमा निकला तो महिलाओं ने चंद्रमा का दीदार किया। पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने चलनी से ही पति का दीदार किया।

इसके बाद पति के हाथों व्रत का पारण किया। वहीं, कुछ घरों व कालोनियों में महिलाएं एकत्र होकर गीतों पर नृत्य करते भी नजर आईं। बाद में परिवार के सदस्यों के साथ बैठक कर स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लिया। करवा चौथ पर्व के मौके पर पति के हाथों व्रत का पारण करने व चंद्रमा का दीदार करने के पल को महिलाओं ने अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद किया। महिलाओं के बीच सेल्फी लेने का दौर चला। एक-एक पल को कैमरे में कैद करने होड़ मची रही।