_202311_175017_m.webp)
Bilaspur News: बिलासपुर। आर्थिक कंगाली से जूझ रहा नगर निगम टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को लगातार सरल बनाने में लगा है ताकि खाली खजाने को आसानी से भरा जा सके। इसके लिए नगर निगम ने एक क्यूआर कोड जारी किया है। अब शहरवासी क्यूआर कोड के जरिए अपने टैक्स आसानी से जमा कर सकेंगे। उन्हें काउंटर पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए मौजूदा स्थिति में नगरीय निकाय के घरों में क्यूआर कोड लगाया जा रहा है। जल्द ही इसे सक्रिय कर दिया जाएगा, जिसके बाद लोग घर बैठे ही महज दो मिनट में संपत्तिकर के साथ ही तमाम प्रकार के शुल्क जमा कर सकेंगे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम के तमाम शुल्क पटाने के कामो को पूरी तरह से ऑनलाइन किया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत का कहना है कि सभी डाटा को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। लोग क्यूआर कोड पर जाकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा तो कर सकेंगे। कुछ लोगों को ऑनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया समझ भी नहीं आता था। इस समस्या का समाधान करते हुए नगर निगम ने एक क्यूआर कोड जारी किया है। शहरवासी मोबाइल के स्कैनर में कोड स्कैन कर प्रॉपर्टी टैक्स आसानी से जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करते ही सीधा प्रॉपर्टी टैक्स का कॉलम खुल जाएगा। वहां अपना नाम और प्रॉपर्टी आईडी भर कर टैक्स जमा करा सकेंगे। इस तरह के क्यूआर कोड अन्य जगहों पर भी लगाने की प्लानिंग है।
सार्वजनिक क्षेत्र में भी लगेगा क्यूआर कोड
निगम कमिश्नर ने बताया कि शहर के कुछ सार्वजिनिक स्थानों व बैंकों के सामने भी क्यूआर कोड चस्पा कराए जाएंगे। ताकि लोग सीधा कोड को मोबाइल में स्कैन करें और प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करते के बाद अपने नगर निगम का नाम, जोन का नाम का कॉलम आ जाएगा। उसमें प्रॉपर्टी आईडी लिखना होगा इसके बाद सिस्टम खुद ही बकाया प्रॉपर्टी टैक्स बता देगा।