• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: जेवर और रुपयों से भरा बैग बस में भूल गई महिला, कंडक्टर ने थाने में कराया जमा

रायपुर से बिलासपुर के बीच सफर के दौरान महिला जेवर से भरा बैग बस में भूल गई। बाद में उसने बस संचालक से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। बस के साथ लौटने पर कं...और पढ़ें

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Wed, 05 Oct 2022 07:15:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Oct 2022 07:15:38 PM (IST)
Bilaspur News: जेवर और रुपयों से भरा बैग बस में भूल गई महिला, कंडक्टर ने थाने में कराया जमा

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। रायपुर से बिलासपुर के बीच सफर के दौरान महिला जेवर से भरा बैग बस में भूल गई। बाद में उसने बस संचालक से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। साथ ही घटना की जानकारी सिरगिट्टी थाने में भी दी। इस पर पुलिस ने संचालक से संपर्क कर कर्मचारियों की जानकारी ली। इसमें पता चला कि बैग बस के कर्मचारियों के पास है। बस के कंडक्टर ने मंगलवार की शाम सिरगिट्टी थाने पहुंचकर महिला का बैग लौटा दिया।

रायपुर में रहने वाली ममता जांगड़े के रिश्तेदार बिलासपुर में रहते हैं। रविवार को महिला परिवार के साथ रायपुर बस सर्विस की बस से बिलासपुर आ रही थीं। यहां वह हाईटेक बस स्टैंड में उतर गईं। इसके बाद वे रिश्तेदारों के घर जा रही थीं। रास्ते में उन्हें ध्यान आया कि उनका जेवर और स्र्पये वाला बैग नहीं है। वे बस स्टैंड लौटकर आईं। तब तक बस वहां से अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गई थी। उन्होंने बस सर्विस के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही सिरगिट्टी थाने में पहुंचकर घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस ने उनकी शिकायत लेकर बैग की तलाश कर दी।


जवानों ने बस स्टैंड पहुंचकर बस के कर्मचारियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया। बस कंडक्टर ईश्वर सिंह ठाकुर निवासी दीनदयाल कालोनी ने बताया कि महिला का बैग उन्हें मिल गया है। बिलासपुर लौटते ही बैग थाने में जमा करा दिया जाएगा। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। मंगलवार की रात कंडक्टर बिलासपुर लौटे। उन्होंने बैग थाने में जमा करने की बात कही। पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी ममता को भी दी। जानकारी मिलते ही महिला भी रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंच गई। बस कंडक्टर के हाथों ही पुलिस ने महिला को बैग लौटा दिया। महिला ने बैग चेक कर पुलिस को बताया कि उसके जेवर और स्र्पये सही सलामत है।