• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में फिर मिले स्वाइन फ्लू के दो मरीज, चार संदेहियों का सैंपल जांच के लिए भेजा

दोनाें मरीजों का निजी अस्पातल में इलाज चल रहा है।

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Thu, 08 Sep 2022 11:00:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Sep 2022 11:00:58 PM (IST)
बिलासपुर में फिर मिले स्वाइन फ्लू के दो मरीज, चार संदेहियों का सैंपल जांच के लिए भेजा

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में गुस्र्वार को स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले हैं। शहर के बीच अशोक विहार के अलावा तखतपुर में मरीज मिले हैं। दोनाें को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं चार संदेहियों की रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। जिले में कोरोना के बाद अब स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक माह के अंदर 12 मरीजों की पहचान हुई है।

इसमें गुस्र्वार को मिले दो मरीज भी शामिल हैं। एक अशोक विहार के रहने वाले 55 वर्षीय मरीज की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। दवा लेने के बावजूद बुखार कम नहीं हो रहा था। ऐसे में उसका स्वाइन फ्लू टेस्ट कराया गया। गुस्र्वार को रिपोर्ट पाजिटिव आई। शहर के निजी हास्पिटल में मरीज का इलाज चल रहा है। दूसरा मामला तखतपुर का है। वहां 56 वर्षीय मरीज को बुखार की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने कोरोना और स्वाइन फ्लू टेस्ट कराया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव और स्वाइन फ्लू की रिपोेर्ट पाजिटिव आई है। स्वाइन फ्लू के चार संदहियों का सैंपल लिया गया है। शुक्रवार तक उनकी जांच रिपोर्ट आने की संभावना है।


स्वजन की हुई जांच

जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुट गई है। दोनों मरीजों के संपर्क में आए परिवार के छह सदस्यों का सैंपल लिया है। शुक्रवार को इन सभी की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद आसपास के घरों में भी सर्वे और जांच की जाएगी।

कोरोना या स्वाइन फ्लू उलझन में लोग

कोरोना और स्वाइन फ्लू के लक्षण लगभग एक जैसे हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि उन्हें कोरोना हुआ है या स्वाइन फ्लू। डाक्टर भी पहले मरीज का कोविड टेस्ट करा रहे हैं। कोविड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही स्वाइन फ्लू की टेस्ट कराया जा रहा है। इस उलझन के कारण समय पर मरीज को इलाज भी नहीं मिल पा रहा है।