• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: बिलासपुर में सड़क किनारे चल रहा था जुआ, एंटी क्राइम यूनिट ने पकड़ा

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट(एसीसीयू) की टीम ने पचपेड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे जुआ खिला रहे ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से खड़खड़िया और पांच ह...और पढ़ें

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Tue, 11 Oct 2022 11:27:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2022 11:27:10 PM (IST)
Video: बिलासपुर में सड़क किनारे चल रहा था जुआ, एंटी क्राइम यूनिट ने पकड़ा

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट(एसीसीयू) की टीम ने पचपेड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे जुआ खिला रहे ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से खड़खड़िया और पांच हजार 550 स्र्पये नकद जब्त किए गए। वहीं, एक आरोपित के कब्जे से देसी, अंग्रजी और महुआ शराब जब्त की गई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Video: बिलासपुर में सड़क किनारे चल रहा था जुआ, एंटी क्राइम यूनिट ने पकड़ाhttps://t.co/BPHtPCDOlY#Bilaspur #Chhattisgarh #CGnews pic.twitter.com/FKxqcnTs20

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 11, 2022

एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि पचपेड़ी क्षेत्र के सोन लोहर्सी गांव में सड़क किनारे खड़खड़िया पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर एसीसीयू के जवानों ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान कई लोग जुए पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने जुआ खेलवा रहे गांव के धनंजय साहू(50) को पकड़ लिया। उसके कब्जे से खड़खड़िया और नकद पांच हजार 550 स्र्पये जब्त किए गए। इसी बीच लोगों ने जवानों को बताया कि गांव का कैलाश साहू(35) अवैध शराब की बिक्री करता है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर देसी, अंग्रेजी गोवा और महुआ शराब जब्त किया। दोनों आरोपित को जवानों ने कार्रवाई के लिए लिए पचपेड़ी पुलिस के हवाले किया है।


मौके पर पहुंचे जवानों ने पहले बनाया वीडियो

जुआ की सूचना पर एसीसीयू के जवान सोन लोहर्सी पहुंचे। इस दौरान आरोपित धनंजय सड़क किनारे बैठकर खड़खड़िया से लोगों को जुआ खेलवा रहा था। जवानों ने पहले उसका वीडियो बनाया। इसमें लोग जुए पर दांव लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को जैसे ही पता चला पुलिस के जवान वहां पर मौजूद है वे भागने लगे। पुलिस ने जुआ खेला रहे धनंजय को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलवा रहा था। उसके कब्जे से नकदी रकम भी जब्त की गई है। वहीं, आरोपित कैलाश गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी थी। लेकिन वह पचपेड़ी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था।