यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janjgir champaNews: आदेश के 20 दिन बाद भी सचिव ने नहीं दिया प्रभार
Janjgir champaNews: पंचायत सचिव रजनी जटा शंकर का स्थानांतरण 20 दिन पहले भंवतरा पंचायत से ग्राम पंचायत कोहका किया गया।
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Tue, 24 Jan 2023 12:07:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Jan 2023 12:09:41 AM (IST)

पामगढ़। ग्राम पंचायत भंवतरा के पूर्व सचिव द्वारा स्थानांतरण के20 दिन बाद भी प्रभार नहीं देने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज जनपद सीईओ कार्यालय का घ्ोराव किया। अंत: जनपद सीईओ ने सचिव का प्रभार दुलीचंद साहू को एकतरफा सौंपे जाने का आदेश जारी किया।
पामगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत भंवतरा की पंचायत सचिव रजनी जटा शंकर का स्थानांतरण 20 दिन पहले भंवतरा पंचायत से ग्राम पंचायत कोहका किया गया। मगर आदेश के 20 दिन बाद भी पंचायत सचिव ने न तो कोहका पंचायत का प्रभार लिया और न ही भंवतरा का प्रभार यहां स्थानांतरित सचिव दुली चंद साहू को दिया गया।
इससे यहां कामकाज प्रभावित हो रहा है। इससे आक्रोशित पंचायत प्रतिनिध्ाि और ग्रामीण आज जनपद कार्यालय पहुंचे और नए सचिव को प्रभार दिलाए जाने की मांग की। इस पर जनपद सीईओ ने आदेश जारी कर रजनी जटा शंकर को कहा गया कि वे 23 जनवरी को ही उन्हें दुलीचंद साहू को प्रभार देने का आदेश दिया गया परन्तु वह उपस्थित नहीं हुई।
ऐसे में रजनी जटा शंकर द्वारा आदेश की अवहेलना पर भंवतरा के सचिव पद का दायित्व एकतरफा प्राप्त करने का आदेश बारगांव के सचिव दुलीचंद साहू को दिया गया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी 16 जनवरी को जनपद सीईओ आदेश जारी कर दुलीचंद साहू को प्रभार देनेका आदेश रजनी जटा शंकर कोदिया गया था। मगर इसकी अनदेखी उनके द्वारा की गई। आज ग्राम सभा भी था मगर सचिव के अनुपस्थिति के कारण ग्राम सभा नहीं हो सकी।