• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिक्योरिटी सर्विस में नौकरी के लिए कोरबा जिले में लगेगा विशेष भर्ती शिविर

सुरक्षा जवान के 450 और सुपरवाइजर के 50 पदों पर होगी भर्ती,शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग कमांडेंट कार्यालय क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र आरा, जशपुर छत्तीसगढ़ में होगी।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 14 Oct 2022 12:36:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Oct 2022 12:36:28 PM (IST)
सिक्योरिटी सर्विस में नौकरी के लिए कोरबा जिले में लगेगा विशेष भर्ती शिविर

कोरबा। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं को पंजीकृत कर प्रशिक्षण उपरांत स्थाई रोजगार देने के उद्देश्य से जिले में विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले में आठ शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से सुरक्षा जवान के 450 पद व सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 15 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा में, 17 अक्टूबर को जोन कार्यालय दर्री नगर पालिक निगम कोरबा में, 18 अक्टूबर को शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में, 19 अक्टूबर को शासकीय हाई स्कूल बांकी साइड (बांकी मोंगरा), 20 अक्टूबर को आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को नगर में, 21 अक्टूबर को ग्राम पंचायत करतला में एवं 22 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भारत भवन उरगा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।


शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग कमांडेंट कार्यालय क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र आरा, जशपुर छत्तीसगढ़ में होगी। भर्ती के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो कापी पास रखनी होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।