• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Social media influencer: इंटरनेट मीडिया में आनलाइन जुआ खेलने और तेज वाहन चलाने का प्रचार करने वाला गिरफ्तार

Raipur News: इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म में आनलाइन बैटिंग एप गजानंद बुक में जुआ खेलने संबंधी भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

By Vinita SinhaEdited By: Vinita Sinha
Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 03:51:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 03:51:13 PM (IST)
Social media influencer: इंटरनेट मीडिया में आनलाइन जुआ खेलने और तेज वाहन चलाने का प्रचार करने वाला गिरफ्तार

रायपुर। इंटरनेट मीडिया में तेज वाहन चलाने का वीडियो प्रसारित करने और आनलाइन जुआ खेलने संबंधी प्रचार-प्रसार करने वाला बाबू खेमानी उर्फ गुलशन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित बाबू खेमानी ने इंस्टाग्राम में अपनी चारपहिया वाहन को अत्यधिक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गाली-गलौज करने का वीडियो प्रसारित किया गया था। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म में आनलाइन बैटिंग एप गजानंद बुक में जुआ खेलने संबंधी भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

बता दें बाबू खेमानी उर्फ गुलशन का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने आरोपित की पतासाजी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीन हजार रुपये की चालानी कार्रवाई करने के साथ ही आनलाइन जुआ खेलने संबंधी प्रचार-प्रसार करने पर थाना सिविल लाइन में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी बाबू खेमानी उर्फ गुलशन उम्र 28 साल मारूति इन्क्लेव कालोनी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर का निवासी है।


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट का सटोरियों के खिलाफ एक्शन

इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट का सटोरियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करते कुल 20 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सटोरियों के पास से नगदी 23,630 रूपये सहित सट्टा-पट्टी भी जब्त किया गया। रंजीत यादव उम्र 23 साल निवासी पंडरी ताजनगर सिविल लाईन, श्रवण भारती उम्र 37 साल निवासी बेहरा कालोनी सिविल लाइन, आकाश बैरागी उम्र 25 साल निवासी पंडरी बाजार पास सिविल लाइन रायपुर, मुकेश सागर उम्र 35 साल निवासी कुकुरबेड़ा आमानाका रायपुर. ईमरान खान उम्र 35 साल निवासी नेहरू नगर कोतवाली रायपुर, जय ताण्डी उम्र 45 साल निवासी नेहरू नगर कोतवाली रायपुर, घनश्याम शर्मा उम्र 43 साल निवासी पचपेढ़ी नाका टिकरापारा रायपुर, नागेश प्रताप उम्र 30 साल निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर, रवीन्द्र वालिया उम्र 49 साल निवासी गोलबाजार रायपुर, विक्की तिवारी उम्र 28 साल निवासी कुशालपुर पुरानी बस्ती रायपुर, जगन्नाथ ताण्डी उम्र 35 साल निवासी महादेव घाट पास डी.डी.नगर रायपुर, मो. इमरान उम्र 23 साल निवासी बैजनाथपारा कोतवाली रायपुर सहित अन्य को गिरफ्तार किया है।