• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sarangarh News: सारंगढ़ में बेकाबू कार खदान में गिरी, हादसे में परिवार के चार लोग डूबे, 15 साल की लड़की ने तैरकर बचाई जान

Sarangarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 30 Dec 2022 10:25:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Dec 2022 10:25:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Sarangarh News: सारंगढ़ में बेकाबू कार खदान में गिरी, हादसे में परिवार के चार लोग डूबे, 15 साल की लड़की ने तैरकर बचाई जान

रायगढ़। Sarangarh News: छत्‍तीसगढ़ के सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला से दिल दहलाने वाली दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। खबरों के अनुसार ओड़िशा से मंदिर दर्शन कर लौट रहे सारगढ़-टिमरलगा में मुख्य मार्ग से करीब 50 मीटर दूर पानी से भरे एक पत्थर खदान में बेकाबू कार के गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 साल की युवती तैरकर किसी तरह बाहर निकल गई और ग्रामीण व पंप कर्मचारियों को घटना की जानकार दी।

जानकारी के मुताबिक टिमरलगा के सरपंच मीनू पटेल के पति महेंद्र पटेल अपने माता-पिता एवं मीनू और 15 वर्षीय बेटी रोशनी के साथ गुरुवार को ओड़िशा की ओर गया था। वापस आने के दौरान देर रात गांव के पास ही पानी से भरे पत्थर खदान में की ओर किसी कार्य के सिलसिले में गया था। कार पीछे कर करने के दौरान अनियंत्रित होकर पानी से लबालब पत्थर खदान में गिर गया। इस घटना के बाद सरपंच की बेटी कार से बाहर निकल जाने की वजह से सलामत बच गयी। वहीं बाकी चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सारंगढ़ पुलिस मौके पर पंहुच कार को बाहर निकाल रही है। फिलहाल रायगढ़ से शव को निकालने गोताखोर भी बुलवाए गये हैं।


बताया जा रहा है कि सरपंच के ससुर का शव बाहर पानी में तैरता मिला जिसे निकाल लिया गया है। शेष तीन लोग कार में ही फंसे थे। वहीं इस खदान की दूरी मीनू पटेल के निवास से मात्र 50 मीटर ही है तथा रात को घर के पास हुआ हादसा से यह बड़ी घटना घट गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत अन्य पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि शौच करने के लिए उक्त स्थल में रुके तेज़ जबकि उक्त टिमरलगा के इलाके में हादसे को लेकर कई तरह की चर्चाओं का दौर जन्म ले लिया है। कुछ लोग इसे सुनियोजित तक बता रहे है। बहरहाल अभी शव व कार को बाहर निकालने के लिए बड़े बड़े क्रेंन को मंगवाया जा रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।