
रायपुर। JP Nadda Raipur Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी शंखनाद करने रायपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा राजनीति सेवा का विषय है। भाजपा लक्ष्य सेवा है सत्ता नहीं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं झुंड के झुंड लोटा लेकर खेत व जंगल जाती थीं। भाजपा ने सम्मान दिलाया। उन्होंने क्षेत्रीय दलों, कांग्रेस को परिवार की पार्टी बताया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पर हमला करते हुए कहा कि वह भाई बहन की पार्टी चला रहे हैं।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से एक साल पहले चुनावी शंखनाद कर दिया है। रायपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साइंस कालेज मैदान से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में सभा की शुरुआत की। जेपी नड्डा ने कहा, मैं आज छत्तीसगढ़ के सभी देवी देवताओं को नमन करता हूं। बिरसा मुंडा को भी नमन करता हूं। मां महामाया को भी प्रणाम करता हूं। छत्तीसगढ़ वीर भूमि है। मैं वीरनारायण सिंह, ठाकुर प्यारेलाल को भी नमन करता हूं। मैं वीर जवानों को भी नमन करता हूं। जय जोहार. छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
नड्डा ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, चाहे कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी हो, एम्स हो या भिलाई में टेक्निकल यूनिवर्सिटी ये सब अटल बिहारी बाजपेयी ने राज्य को दिया। इस प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग भाई-भाई को लड़ाते रहें। जाति में बांटते रहे हैं। लेकिन भाजपा में रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाना पड़ता है और बताना पड़ता है कि हमने क्या किया।
हमारी सरकार में 9-9 शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप करने का काम किया। रमन सिंह के कार्यकाल में मल्टीस्टोर पार्किंग बना लेकिन श्रेय अभी की सरकार लेती है। रमन सिंह सरकार में स्काई वाक बना, लेकिन कांग्रेस ने रोक दिया और अब तोड़ने जा रही है। प्रदेश की सरकार विकास विरोधी है। प्रदेश सरकार कांग्रेस के एटीएम की तरह काम करती है। एक परिवार की सेवा में यहां की सरकार लग गई है।
मैं यहां प्रभारी था तो पूरे प्रदेश का दौरा किया और सभी कार्यकर्ता से मेरा परिचय है। छत्तीसगढ़ राज्य अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा की वजह से बना। कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से जेपी नड्डा ने कहा-सीएम को सिर्फ इस बात की चिंता है कि एटीएम से पैसा गया कि नहीं। उन्हें ये पता नहीं कि रमन सिंह कार्यकाल में क्या काम हुआ। अब सड़क पर पैच लगाया जाता है। लेकिन पैच का जमाना अब जाने वाला है।
जेपी नड्डा ने कहा, देश की मोदी सरकार की योजनाओं से प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। जेपी नड्डा का राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, आयुष्मान भारत में राज्य सरकार अपना पैसा नहीं डाल रही है। इसलिए इसका पेमेंट भी नहीं हो पा रहा है।
नड्डा ने परिवारवाद को लेकर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी है। हम परिवार की पार्टियों से लड़ रहे हैं। चाहे कश्मीर हो, पंजाब हो, बिहार हो, बंगाल हो, ओडिशा हो या यूपी हो। हर जगह हम परिवार की पार्टी से लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी परिवार की पार्टी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भाई-बहन की पार्टी चला रहे हैं। हमारी लड़ाई बंशवाद के खिलाफ है।
नड्डा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस को भारत से पहले पार्टी को पहले जोड़ लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आनलाइन शराब बेचा है। इसे ही वो बहुत काम करना बोलते हैं। नया रायपुर का विकास रुका है। प्रदेश में रेत माफिया, कोल माफिया और शराब माफिया दनदना रहे हैं। प्रदेश की सरकार दोनों हाथों से लूटने में लगी है। प्रदेश में महिलाओं का सम्मान नहीं है। यहां दिन दहाड़े चाकू चल जाती है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। ऐसे लोगों को अब घर बैठाने का वक्त है। कार्यकर्ता बूथ पर मेहनत करेंगे और घर-घर में जाकर अपनी और मोदी सरकार की बात पहुंचाएंगे। और प्रदेश सरकार की नाकामी बतानी है।
मंच पर भाजपा पदाधिकारियों ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। नड्डा ने जय जाेहार और सबले बढ़िया छत्तीसगढिया के नारे से संबोधन की शुरुआत की। रायपुर के तेलीबांधा से जेपी नड्डा का रोड शो शुरू हुआ। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इसके पहले नड्डा रायपुर एयरपोर्ट से बाइक रैली में शामिल होकर तेलीबांधा पहुंचे। इसके बाद नड्डा ने दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो शुरू किया। रायपुर के तेलीबांधा चौक (पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने) से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बीच नौ स्थानों पर स्वागत मंच बनाया गया है।
इससे पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली से अगवानी करते हुए एयरपोर्ट से निकले। एयरपोर्ट पर जशपुर के नांदेडा बाजा से नड्डा का स्वागत किया गया।
नड्डा भाजपा के 51 हजार कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
नड्डा प्रदेशभर के बूथ स्तर के करीब 51 हजार कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। नड्डा की साइंस कालेज मैदान में सभा की तैयारी है। इसके साथ ही रायपुर लोकसभा की नौ विधानसभा सीट को कवर करते हुए नड्डा का रोड शो प्लान किया है।

इसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मंच बना है। नड्डा की सभा को भाजपा के लिए टर्निंग प्वाइंट के रूप में देखा जा रहा है। पिछले चार साल से सुस्त पड़ी भाजपा अब एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रिचार्ज होने जा रही है। नड्डा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ कोर ग्रुप, सांसदों-विधायकों और जिलाध्यक्षों से भी संवाद करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार रायपुर आ रहे हैं।
22 साल में पहली बार हर बूथ के कार्यकर्ता पहुंचेंगे राजधानी
नड्डा की सभा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अस्र्ण साव, सहप्रभारी नीतीन नबीन सहित अन्य नेता साइंस कालेज मैदान पहुंचे। राजधानी की सड़कों को भाजपा के झंडों से पाट दिया गया है। बड़े नेताओं के पोस्टर और होर्डिंग पूरे शहर में नजर आ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि पहली बार हर बूथ से कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। रोड शो के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 22 साल के छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। ऐसा किसी भी पार्टी ने अब तक नहीं किया है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने खुद तेलीबांधा थाने के सामने भाजपा का झंडा बांधकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
विधानसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन देंगे नड्डा
प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि प्रदेश के सभी बूथ से 51 हजार कार्यकर्ता आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन करेंगे। चुनाव में कार्यकर्ताओं को कैसे काम करना है, उसकी विस्तार से चर्चा होगी।
LIVE-बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर , छत्तीसगढ़ | #मेरा_बूथ_सबसे_मजबूत #JaiJoharJPNaddaJi https://t.co/SQsDbUGzQL
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 9, 2022
- Dr Raman Singh (@drramansinghCG) 9 Sep 2022
- Dr Raman Singh (@drramansinghCG) 9 Sep 2022
- Dr Raman Singh (@drramansinghCG) 9 Sep 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय J. P. नड्डा जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा मे हार्दिक अभिनन्दन
- BJP MINORITY MORCHA CHATTISGARH (@bjpmincg) 8 Sep 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय J. P. नड्डा जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा मे हार्दिक अभिनन्दन
- BJP MINORITY MORCHA CHATTISGARH (@bjpmincg) 8 Sep 2022
- Amit Sahu (@amitsahubjp) 8 Sep 2022