• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम बघेल ने कहा : केंद्र ने महंगा किया कोयला अब बिजली भी होगी महंगी

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे में सेवा नहीं है। आम आदमी की परेशानियों से इनको कोई मतलब नहीं है। कोयला ढो रहे हैं, जिससे केंद्र को ...और पढ़ें

By Pramod SahuEdited By: Pramod Sahu
Publish Date: Thu, 15 Sep 2022 10:01:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Sep 2022 10:01:08 PM (IST)
सीएम बघेल ने कहा : केंद्र ने महंगा किया कोयला अब बिजली भी होगी महंगी

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। बिजली के दाम बढ़ने के बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली अभी और महंगी होगी। रायगढ़ से भेंट मुलाकात कार्यक्रम से वापस लौटने पर हैलीपैड पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि तीन-चार हजार रुपये प्रति टन की जगह अगर विदेशों से 15 से 18 हजार रुपये टन का कोयला आएगा तो उत्पादन महंगा होगा ही।

महंगे कोयले का अभी पूरा असर आना बाकी है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे में सेवा नहीं है। आम आदमी की परेशानियों से इनको कोई मतलब नहीं है। कोयला ढो रहे हैं, जिससे केंद्र को फायदा हो रहा है। लेकिन सैकड़ों पैसेंजर ट्रेन बंद करने के बाद भी कोयला नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने कोयला महंगा कर दिया है, बिजली भी महंगी होगी। बिजली के दाम अभी तो थोड़े बढ़े हैं, अभी और बढ़ेंगे।


12 समुदाय के अनुसूचित जनजाति में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा ने स्वीकार किया कि पिछले 15 सालों तक रमन सरकार में मात्रात्मक त्रुटि थी। आखरी बार केंद्र में भी उनकी सरकार थी, तब भी उनकी नहीं सुनी गई। 12 जातियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण बहुत दिक्कतें होती थी। बच्चों के सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहे थे। उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था. इसलिए हमने नीति आयोग की बैठक में मांग रखी थी। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रजातंत्र का लगातार चीरहरण कर रही है।

सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। धनबल से खरीद फरोख्त किया जा रहा है। प्रजातंत्र पर भाजपा को विश्वास नहीं है। भाजपा का ऐसा कार्य लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इन्हीं सब परिस्थितियों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है।


राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुस्र्वार शाम को केरल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री बघेल केरल के कोल्लम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह सात से 11 बजे तक चार घंटे राहुल के साथ पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वे शाम को रायपुर लौट आएंगे।