• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए साल में पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे सीएम बघेल, दंतेश्‍वरी फाइटर्स की महिला जवानों से की बातचीत

नववर्ष पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने दंतेश्‍वरी फाइटर्स की महिला जवानों से बातचीत की।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 01 Jan 2023 04:38:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Jan 2023 04:38:09 PM (IST)
नए साल में पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे सीएम बघेल, दंतेश्‍वरी फाइटर्स की महिला जवानों से की बातचीत

रायपुर। Chhattisgarh News: नए साल पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचे। मुख्‍यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने दंतेश्‍वरी फाइटर्स की सुनैना पटेल से चर्चा करते हुए कहा कि लोगों से उनकी भाषा में बात करें, इससे अपनापन बढ़ेगा। सुनैना ने बताया अब बस्तर अंचल में लोग पुलिस कैंप खोलने की मांग करते हैं।

सुकमा के एएसआई पूर्व नक्सली रहे जवान ने बताया कि पहले जंगल जंगल भटकते थे। वे हल्बी और गोंडी में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं। लोगों का सहयोग मिलता है। बीजापुर के एएसआई रामलाल ने बताया कि कैंप खुले हैं। पुलिस पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। नक्सलियों द्वारा सड़क काटने की घटना नहीं हो रहा है। बस्तर इलाके में नक्सली अब छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं। हमारे जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है।


पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साहस, समर्पण और बहादुरी से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पल-पुलिया निर्माण संभव हो सका है। अंदरूनी इलाकों में लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। लोग पुलिस कैंम्प खोलने की मांग करने लगे हैं। लोग पुलिस कैंम्प खोलने की मांग करने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को अंदरूनी इलाकों में कैंप लगाकर राशनकार्ड, आधार कार्ड, वनाधिकार पत्र बनवाने के निर्देश दिए।

LIVE: नव वर्ष मिलन समारोह (पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर) #HappyNewYear https://t.co/QgCOv9zdKP

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 1, 2023