• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JP Nadda Raipur Visit: महंगाई, रोजगार पर कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछे पांच सवाल

JP Nadda Raipur Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कांग्रेस ने महंगाई और रोजगार को लेकर पांच सवाल पूछे हैं।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 09 Sep 2022 08:59:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Sep 2022 08:59:07 AM (IST)
JP Nadda Raipur Visit: महंगाई, रोजगार पर कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछे पांच सवाल

रायपुर। JP Nadda Raipur Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कांग्रेस ने महंगाई और रोजगार को लेकर पांच सवाल पूछे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा को देश चलाते आठ साल हो गए। आठ साल पहले देश की जनता से कुछ वादा कर भाजपा सत्ता में आई थी। मोदी सरकार के आठ सालों में उन वादों पर कोई काम नहीं हुआ। देश और छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जानना चाहती है कि भाजपा के वादे कब पूरे होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। मोहन मरकाम ने प्रदेश की जनता की तरफ से नड्डा से पांच सवाल पूछे हैं। मरकाम ने कहा कि नड्डा बताएं देश में बेरोजगारी को लेकर उनका क्या मत है? देश की बेरोजगारी दर आठ प्रतिशत है, छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.42 प्रतिशत है। मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल क्यों है? मोदी सरकार देश के युवाओं के रोजगार के लिए क्या कर रही है?

मरकाम ने पूछा कि नड्डा यह भी बताएं कि मोदी सरकार में हर साल दो करोड़ नौकरियां युवाओं को क्यों नहीं मिली? अभी तक 16 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलना था, इस पर भाजपा मौन क्यों हैं? हर नागरिक के खाते में 15 लाख कब आएंगे? पीएम मोदी ने विदेश से कालाधन लाने का वादा किया था? विदेश से मोदी अभी तक कितना काला धन ले आए और कितने कालेधन वाले बेनकाब हुए? किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करने के वादे का क्या हुआ? 2022 का 9वां माह चल रहा, अभी तक किसानों की आय दोगुनी करने पर मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनका क्या जवाब है? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सरकार में आई भाजपा के राज में महंगाई 148 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने की बजाय आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स क्यों बढ़ा रही है? पेट्रोल-डीजल 35 स्र्पये लीटर में देने का वादा करने वाली भाजपा प्रति लीटर 35 स्र्पये टैक्स वसूल रही है। देश की जनता को सस्ता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस कब मिलेगा?


Koo App

छत्तीसगढ़ आगमन पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। #jaijoharjpnaddaji

View attached media content

- Dr Raman Singh (@drramansinghCG) 9 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत है। #JaiJoharJPNaddaJi

View attached media content

- Dr Raman Singh (@drramansinghCG) 9 Sep 2022

naidunia_image