• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Jan Adhikar Rally: जन अधिकार रैली के बीच कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, सीएम बोले- लड़ेंगे, जीतेंगे

Congress Jan Adhikar Rally: आरक्षण पर राज्यपाल के हस्ताक्षर की मांग को लेकर कांग्रेस जन अधिकार रैली में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर जमकर बरसे।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 03 Jan 2023 08:05:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Jan 2023 03:11:47 PM (IST)
Congress Jan Adhikar Rally: जन अधिकार रैली के बीच कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, सीएम बोले- लड़ेंगे, जीतेंगे

रायपुर। Congress Jan Adhikar Rally: आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर की मांग को लेकर कांग्रेस की जन अधिकार रैली के बीच कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा। मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि राज्‍यपाल ने विस्‍तार से चर्चा के बाद विधेयक पर हस्‍ताक्षर की बात कही है। इस प्रतिनिधिमंडल में मंत्री, विधायक और संसदीय सचिव शामिल थे।

इधर, जन अधिकार रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आरक्षण बिल को विधानसभा में सर्वसम्‍मति से पास किया। लेकिन राजभवन को अखाड़ा बनाकर आपको मिलने वाले आरक्षण में बाधा डालने का काम भाजपा कर रही है। मिनट में हस्ताक्षर करने का कहने वाली राज्यपाल जी 1 महीने के ऊपर हो जाने पर भी हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं।


मुख्‍यमंत्री ने कहा, महीना भी बदल गया और साल भी बदल गया। राज्यपाल जी हठधर्मिता छोड़ें। या तो दस्तख़त करें या फिर विधेयक विधानसभा में वापस लौटा दें। राज्यपाल जी राजभवन के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सरकार से सवाल पूछ रही हैं। आरक्षण रुक जाने के कारण न कालेजों में एडमिशन हो पा रहे हैं, न नयी भर्तियां निकल पा रही हैं। "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" में अब एक मुद्दा भाजपा द्वारा आरक्षण को रोके जाना भी जोड़ा जाएगा। भाजपा नहीं चाहती कि आदिवासी, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित, पिछड़ों के जीवन में परिवर्तन आए।अंत में मुख्‍यमत्री बघेल ने कहा, लड़ेंगे, जीतेंगे। आवाज़ दो… हम एक हैं। इससे पहले कांग्रेसी नेताओं ने जन अधिकार रैली को संबोधित किया।

कवासी लखमा का विवादित बयान

आरक्षण को लेकर बृजमोहन अग्रवाल पर कवासी लखमा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बनिया अग्रवाल और मोटा रमन को सबसे ज्यादा आपत्ति आरक्षण को लेकर है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का राज्यपाल पर टिप्पणी

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जनरैली के संबोधन में राज्यपाल पर टिप्पणी करते हुए कहा यदि वह आरक्षण बिल पर हां या ना नहीं कर पा रही है तो उन्हें स्वयं अपनी जिम्मेदारी से अलग कर लेना चाहिए। राज्यपाल अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रही है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार भर्तियां होनी है। वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अगर राज्यपाल संविधान की रक्षा नहीं कर सकती है तो उन्हें पद में रहने का अधिकार नहीं है। साथ ही कहा कि राजभवन एकात्म परिसर से चल रहा है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- आरक्षण संवैधानिक व्यवस्था है

जनरैली से पहले अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नौकरी और प्रवेश के लिए आरक्षण जरूरी है। हमे लगा की महामहिम राज्यपाल उदार है उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि आप बिल लाए। गृह मंत्री ने कहा कि महामहिम राज्यपाल लाकर से आरक्षण की फाइल निकलें और हस्ताक्षर करें।

छत्तीसगढ़ के जनता के हक के लिए यह ऐतिहासिक रैली है: मोहन मरकाम

आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर की मांग को लेकर कांग्रेस रायपुर के साइंस कालेज मैदान से जन अधिकार रैली निकाली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले, भाजपा आरक्षण विरोधी है। छत्तीसगढ़ के जनता के हक के लिए यह ऐतिहासिक रैली है। ये आम आदमी की रैली है। भाजपा आरक्षण विरोधी है। भाजपा का चाल चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। गांव में जाकर भाजपा को बेनकाब करना है। बस्तर में भाजपा ने धर्म के नाम पर आग लगाया। अब भाजपा बदला ले रही है अब 2023 में जनता को भाजपा को जीरो सीट देना है। आगामी चुनाव में भाजपा से भी बदला लेना है।

साइंस कालेज मैदान में सभा के बाद राजभवन तक करेंगे पैदल मार्च

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि रैली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी आदि शामिल होंगे। इसके जरिए आरक्षण विधेयक पर भाजपा के असली चरित्र को जनता के सामने लाएंगे। मरकाम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार को सर्व समाज को आरक्षण देने का राजनीतिक रूप से श्रेय न मिले, इसलिए भाजपा राजभवन में आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही है।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विधेयक पर हस्ताक्षर करने की करेंगे मांग

रैली के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर बिल पर हस्ताक्षर करने ज्ञापन भी सौंपेगा। मरकाम ने कहा कि भाजपा और संघ के राष्ट्रीय नेता तथा राज्य के नेता एक राय होकर सर्व समाज के आरक्षण को राजभवन में रुकवा रखे हैैं। आरक्षण बढ़ाने संबंधी विधेयक जब कर्नाटक विधानसभा में पारित होता है, तब वहां पर राज्यपाल हस्ताक्षर करते हैं। जब वैसा ही आरक्षण विधेयक छत्तीसगढ़ विधानसभा और झारखंड विधानसभा में पारित किया जाता है, तो राज्यपाल हस्ताक्षर नहीं करती हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पहुंची। कांग्रेस के अनुसार इसमें शामिल होने के लिए उसे 70 समाजों का समर्थन मिला हुआ है। कांग्रेस ने इसमें एक लाख कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने का दावा किया है। वहीं प्रदेशभर के जिले से भारी संख्या में लोग इस रैली में शामिल होने पहुंचे हैं।

LIVE: जन-अधिकार महारैली (साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर) #JanAdhikarMahaRally https://t.co/KXHsrGCXZu

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 3, 2023