• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाते से रकम पार करने के बाद शातिर ठग ने महिला को भेजा मैसेज, लिखा- दो बैंक अकाउंट का बैलेंस मैंने छोड़ दिया

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें शातिर ठग ने पहले तो महिला को साइबर ठगी का शिकार बनाया।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 28 Dec 2022 11:59:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Dec 2022 11:59:14 AM (IST)
खाते से रकम पार करने के बाद शातिर ठग ने महिला को भेजा मैसेज, लिखा- दो बैंक अकाउंट का बैलेंस मैंने छोड़ दिया

रायपुर। Cyber Fraud in Raipur: राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें शातिर ठग ने पहले तो महिला को साइबर ठगी का शिकार बनाया। फिर मैसेज भेजकर लिखा, एक ही खाते से रकम उड़ाया है। दो बैंक अकाउंट का बैलेंस मैंने छोड़ दिया है। ठगी का शिकार हुई महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, यह ठगी का यह पूरा मामला टिकरापारा थाने का है। टिकरापारा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर,पचपेडी नाका निवासी महिला पत्रकार चुन्नी गजेंद्र(31)ने 24 दिसंबर को गूगल पर सर्च कर कोरियर सर्विस का नंबर 0754101109 निकालने के बाद काल किया।


कुछ देर बाद दूसरे नंबर 09153290792 से चुन्नी गजेंद्र के पास ठग का काल आया। ठग ने कहा कि आपका कोरियर 24 घंटे के अंदर पहुंच जाएगा, इसके लिए आपको दो रूपये का आनलाइन भुगतान करना होगा। ठग ने भुगतान के लिए एक लिंक भेजा तब महिला पत्रकार ने यूपीआई के माध्यम से दो रूपये का भुगतान कर दिया। 24 घंटे के बाद 25 दिसंबर की दोपहर 3.7 बजे महिला पत्रकार के एसबीआई खाते से पहले 50 हजार रूपये फिर 460 रूपये का आहरण शातिर ठग ने कर लिया।खाते से पैसा आहरण होने का मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला।

ठगी के बाद किया मैसेज, मैंने एक्सिस और यूनियन बैंक का बैलेंस छोड़ दिया

ठगी की शिकार महिला पत्रकार ने पुलिस को बताया कि आनलाइन ठगी करने बाद मंगलवार को मोबाइल नंबर 0754101109 से शातिर ठग ने काल करके बकायदा पूछा कि आपका पार्सल घर तक पहुंचा की नहीं? यह सुनकर उन्होंने फोन काट दिया।कुछ समय बाद मोबाइल पर ठग ने यह मैसेज किया की आपके एक्सीस और यूनियन बैंक का बैलेंस मैने छोड दिया है।