• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर: सिमर्स क्लब पर देर रात आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा, समय पर बंद करने की दी चेतावनी

रायपुर के सिमर्स क्लब पर देर रात आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान नियत समय के बाद भी क्लब में खुलेआम शराब परोसती पाई गई, जहां आबकारी अमले ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 25 Sep 2022 08:40:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Sep 2022 08:40:53 AM (IST)
रायपुर: सिमर्स क्लब पर देर रात आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा, समय पर बंद करने की दी चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में स्थित सिमर्स क्लब पर देर रात आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान नियत समय के बाद भी क्लब में खुलेआम शराब परोसती पाई गई, जहां आबकारी अमले ने क्लब को तत्काल बंद करा मौके को खाली कराया।

आपको बता दें कि सिमर्स क्लब की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों तक लंबे अरसे से पहुंच रही थी। क्लब में देर रात तक लाउडस्पीकर बजाए जाने के साथ ही नियत समय के बाद भी खुलेआम शराब परोसने की शिकायत आबकारी विभाग को मिल रही थी जिसके बाद शनिवार देर रात आबकारी उपनिरीक्षक नीलम किरण सिंह अमले के साथ मौके पर पहुंची और क्लब को बंद कराते हुए संचालकों को जमकर फटकार लगाई। उपनिरीक्षक नीलम ने क्लब की दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।


जाम झलकाने के बाद ट्रैफिक जाम

विधानसभा इलाके में स्थित सिमर्स क्लब में शनिवार-रविवार देर रात हो रही शराब पार्टियों में शामिल होने पहुंच रहे हज़ारों की संख्या में युवा सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर पार्टी करने क्लब के अंदर चले जाते हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार होने की वजह से आवाजाही प्रभावित होती है जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है। इस बात को लेकर कभी यातायात विभाग ने सक्रियता नहीं दिखाई। क्लब में पार्किंग की सम्पूर्ण रूप से व्यवस्था नहीं होने के चलते तकरीबन 300-400 चार पहिया वाहन सड़क को जाम कर लगाए जाते है, जिन पर नियम के तहत नो पार्किंग की चालानी कार्रवाई होनी चाहिए, परंतु प्रशासन मूकदर्शक बन केवल तमाशा देख रहा है।

इसके साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव कर रहे कार संचालकों पर सख्ती बरतने पुलिस कोई कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही। यातायात विभाग भी इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में नहीं ले रहा जिसका परिणाम है कि शनिवार- रविवार आधी रात नशेड़ी युवा क्लब से निकल तेज रफ़्तार से वाहन चला शहर में उधम मचा रहे जो किसी भी वक्त बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

वन डे पार्टी लाइसेंस पर चल रहा क्लब

जानकारी के मुताबिक सिमर्स क्लब संचालकों के पास क्लब में शराब परोसने के लिए शनिवार-रविवार को वनडे पार्टी लाइसेंस आबकारी विभाग से लिया जाता है, परंतु इसकी शर्ते भी पूरी नहीं कि जाती। ज्ञात हो कि वन डे पार्टी लाइसेंस के तहत मिलने वाले पेरिमिशन में साफतौर पर यह उल्लेखित होता है कि पार्टी केवल रात 11 बजे तक ही चलेगी। परंतु सिमर्स क्लब संचालकों द्वारा आबकारी विभाग द्वारा ज़ारी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए देर रात 2 बजे तक पार्टी संचालित कर शराब परोसने का काम किया जाता है।

इसके साथ ही आबकारी नियम यह कहता है कि वन डे पार्टी लाइसेंस केवल प्राइवेट पार्टी करने वालो को ज़ारी किया जाए, परंतु इस नियम का फायदा उठाकर सिमर्स क्लब संचालक प्राइवेट पार्टी की बजाय पब्लिक पार्टी कर खुलेआम शराब परोस बड़ी आमदनी करते है जिस पर प्रशासन मौन है। नाम ना छापने की शर्त पर क्लब के एक कर्मचारी ने बताया कि लाइसेंस डे के अलावा भी बिना लाइसेंस के हफ़्ते के कुछ दिनों क्लब में गुप्त रूप से शराब बेची जाती है।

देर रात पार्टी के बाद विवाद

देर रात तक संचालित हो रहे इस क्लब में पार्टी के बाद नशे में युवा आपस में विवाद कर लड़ाई करते है, परंतु क्लब में मौजूद बड़ी संख्या में बाउंसर उन्हें रोककर समझाहिश देकर क्लब से भेज देते है, जिसके चलते छोटे विवादों की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुँचती। ज्ञात हो कि इसी तरह की नशाखोर पार्टी में 2 साल पहले देर रात गोली चलने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था और राजधानी पुलिस हरकत में आई थी। शायद पुलिस इस क्लब में भी देर रात गोली चलने की वारदात का इंतज़ार कर रही है।

रिहायशी क्षेत्र में क्लब,नज़दीक निवासरत है शासन के उच्च अधिकारी

आपको बता दे की यह क्लब रिहायशी व घनी आबादी वाले इलाके में संचालित किया जा रहा है जहां पास ही स्थित शहर की सबसे पोर्श कॉलोनी है, यहां शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारी निवासरत है जो किसी भी वक्त क्लब से नशे की हालत में निकल गाड़ी चला रहे युवाओ की कार से बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।