• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस से कार्यकर्ताओं का मोहभंग, छोड़ रहे पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने छत्‍तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 28 Dec 2022 11:40:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Dec 2022 11:40:15 AM (IST)
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस से कार्यकर्ताओं का मोहभंग, छोड़ रहे पार्टी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने छत्‍तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री कश्यप ने कहा, बस्तर विधानसभा में सैकड़ों ग्रामीणों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का प्रभाव बताते हुए कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बस्तर में जिस तरह से सक्रिय हैं, उसका सकारात्मक परिणाम भाजपा को मिल रहा है।इसकी तस्दीक यह है कि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बस्तर में भाजपा की नीतियों से सहमत होते हुए पार्टी में प्रवेश किया है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ और आदिवासी अंचल के लोग यह भली-भांति समझ गए हैं कि 4 साल में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों सहित सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी के अतिरिक्त कुछ नहीं किया। राज्य प्रगति कर रहा था, भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को रिवर्स गियर में डाल दिया। झूठ पर झूठ और जनता से दगाबाजी भूपेश बघेल सरकार का मूल मंत्र है।


तरह-तरह के लुभावने वादे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस ने एक भी वादा नहीं निभाया, यह कांग्रेस का पारंपरिक राष्ट्रीय चरित्र है, जिसे बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भांति समझ चुकी है। इसके संकेत साफ तौर पर मिल रहे हैं कि जब बस्तर का आदिवासी समाज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित भूपेश बघेल की नीतियों के खिलाफ भाजपा के साथ खड़ा है तब यह सुनिश्चित है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार अगले कई दशकों के लिए राजनीतिक वनवास पर जाने वाली है।