• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heeraben Modi Death: पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर सीएम भूपेश, रमन सिंह समेत कई नेताओं जताया शोक, इंटरनेट मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Heeraben Modi Death: छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 30 Dec 2022 09:09:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Dec 2022 09:09:31 AM (IST)
Heeraben Modi Death: पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर सीएम भूपेश, रमन सिंह समेत कई नेताओं जताया शोक, इंटरनेट मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर। Heeraben Modi Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 30 दिसंबर को सुबह निधन हो गया है। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह सहित कई नेताओं ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है। मुख्‍यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में लिखा, माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है। इस शोक की घड़ी में ईश्वर नरेंद्र मोदी जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दे।

पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने भी शोक प्रकट करते हुए इंटरनेट मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। रमन सिंह ने लिखा, मां जब भी छोड़ कर जाती हैं, सारा घर सूना हो जाता है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता हीराबेन मोदी जी का निधन अत्यंत भावुक क्षण है। श्री कृष्ण जी से प्रार्थना है कि उन्हें बैकुंठ धाम में स्थान और श्री मोदी जी समेत सभी परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।


भाजपा के छत्‍तीसगढ़ प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी हीरा बा का जीवन संघर्षमय शताब्दी के रुप में सभी के लिये प्रेरणादायी है। उनके संघर्षों के प्रतीक के रूप में देश को कर्मयोगी प्रधान मिला। मातृशोक के इस दुख की घड़ी में पूरा देश प्रधानमंत्री जी के साथ है।ॐ शांति।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शोक जताते हुए कहा एक पुत्र के लिए मां का जाना असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी के निधन से पूरे देश में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। सभी का उनसे एक लगाव था उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा जो हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है।

इस शोक की घड़ी में ईश्वर @narendramodi जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दे।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 30, 2022