• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ में शराब और स्टील कारोबारियों के 30 ठिकानों पर आयकर की दबिश

Income Tax Raid: आयकर विभाग की एक टीम ने बुधवार सुबह छत्‍तीसगढ़ के रायपुर और रायगढ़ में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे हैं।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 07 Sep 2022 10:01:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Sep 2022 10:19:29 AM (IST)
Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ में शराब और स्टील कारोबारियों के 30 ठिकानों पर आयकर की दबिश

रायपुर। Income Tax Raid: छत्‍तीसगढ़ के शराब और स्टील कारोबारियों के 30 ठिकानों पर आयकर की टीम ने बुधवार सुबह कार्रवाई की। कारोबारियों के ठिकानों से अब तक तीन करोड़ नकद और लाखों रुपये की ज्वेलरी मिली है। टीम ने रायपुर में 18, बिलासपुर में तीन, रायगढ़ में आठ और खरसिया के एक ठिकाने पर कार्रवाई की है। आयकर विभाग के आला अधिकारियों की मानें तो कारोबारियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में आर्थिक अनियमितता के दस्तावेज भी मिले हैं। बुधवार देर रात तक जांच चल रही थी।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार शराब कारोबारी के साथ ही स्टील कारोबारी, ठेकेदार और सीए के ठिकानों पर कार्रवाई हुई है। कारोबारी समूहों के सीए से भी कड़ी पूछताछ की गई। शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के यहां दो वर्ष पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार यह छापा दिल्ली की आबकारी नीति से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि स्टील व पावर फैक्ट्री कारोबारी सुनील अग्रवाल व सुभाष अग्रवाल के यहां भी छापामार कार्रवाई हुई है। साथ ही ट्रेडर्स संदीप केडिया और नटवर रतेरिया के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।


भाटिया के घर सुबह छह बजे पहुंची टीम

आयकर की कार्रवाई के लिए एक दिन पहले मंगलवार को ही 50 सदस्यीय टीम को अलर्ट कर दिया गया था। बुधवार सुबह पहले इसी टीम को रवाना किया गया। अमोलक सिंह भाटिया के रायपुर स्थित कटोरा तालाब के आवास पर टीम सुबह छह बजे ही पहुंच गई। तीन गाड़ियों में पहुंचे आयकर अधिकारियों ने गाड़ी को कारोबारी के परिसर में पहुंचाया और दरवाजा बाहर से बंद करके जांच शुरू कर दी। आयकर की कार्रवाई में इंदौर, जबलपुर, रायपुर के अफसरों की 200 सदस्यीय टीम जुटी हुई है। इसके साथ ही सीआरपीएफ के 100 जवान भी शामिल हैं।

रायगढ़ में कारोबारी भी जांच के दायरे में

रायगढ़ के उद्योगपति और शराब कारोबारियों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। रायगढ़ में चांदनी चौक स्थित सुनील रामदास के आफिस, फ्रेंड्स कालोनी, एश्वर्या किंगडम स्थित उनके निवास में जांच की गई। सुनील, सुशील और अनिल रामदास तीनों भाई हैं। खरसिया निवासी ठेकेदार मुकेश अग्रवाल, नटवर रतेरिया, श्री परियोजना निर्माण कंपनी उर्दना, कोल ट्रांस्पोर्ट कंपनी के संचालक आकाश जिंदल के चैत्यन नगर रायगढ़ स्थित संस्थान में जांच चल रही है।