
रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। डब्ल्यूआरएस कालोनी में विजयादशमी पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। यहां विशेष अतिथि के रूप में रामायण सीरियल के राम-सीता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी पहुंचे हैं। शाही बग्घी पर सवार होकर इन्हें पूरे मैदान का भ्रमण कराया गया। इन्होंने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
यहां उपस्थित भारी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अरुण गोविल ने श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने सभी के लिए मंगलकामनाएं की। विधायक कुलदीप जुनेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी यहां संबोधन दिया।
देखिए मुख्यमंत्री का संबोधन-
LIVE: दशहरा उत्सव कार्यक्रम, डब्लू.आर.एस. कॉलोनी (रायपुर) https://t.co/Sd5LPFH5XU
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2022