• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस पर पहली बार छत्तीसगढ़ के 30 कैडेट्स राजपथ पर करेंगे परेड

Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस के दिन पहली बार छत्तीसगढ़ के 30 कैडेट्स नई दिल्ली के राजपथ पर परेड करते हुए दिखाई देंगे।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 29 Dec 2022 09:38:59 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Dec 2022 09:38:59 AM (IST)
Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस पर पहली बार छत्तीसगढ़ के 30 कैडेट्स राजपथ पर करेंगे परेड

रायपुर। Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ (नई दिल्ली) पर होने वाले परेड के लिए एनसीसी व एनएसएस के छात्रों का चयन हो चुका है। 26 जनवरी को पहली बार छत्तीसगढ़ के 30 कैडेट्स राजपथ पर परेड करते हुए दिखाई देंगे। पिछले साल सिर्फ नौ एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया था। इस साल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ यूनिट के तीनों विंग से 121 कैडेट्स राजपथ पर परेड करते दिखेंगे। एनसीसी कैडेट्स का अंतिम चयन हो चुका है। 29 दिसबंर को एनसीसी कैडेट्स दोपहर बाहर बजे रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। स्टेशन पर विधायक कुलदीप जुनेजा एनसीसी कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

एनसीसी ग्रुप के बिग्रेडियर आशीष कुमार दास ने बताया कि हर साल मध्यप्रदेश में राजपथ के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन होता था। छत्तीसगढ़ के कैडेट्स वहां पर कैंप करते थे। इस साल छत्तीसगढ़ में ही राजपथ परेड के लिए अंतिम चयन किया गया है। मध्यप्रदेश के सारे एनसीसी कैडेट्स यहीं आकर कैंप किए हैं। दिल्ली में लगभग एक महीने तक एनसीसी कैडेट्स रुकते हैं। सभी कैडेट्स को अलग-अलग काम के लिए चुना जाता है। वहीं पर रहकर रिहर्सल करते हैं।


एनएसएस के 6 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के 6 स्वयंसेवकों का चयन दिल्ली राजपथ परेड के लिए हुआ है। इनमें तीन लड़के मृत्युंजय साहू, योगेश देवांगन, आयुष्मान चौधरी और तीन लड़कियां प्रियंका साहू, लखनी साहू, शानु वैष्णव है। हर वर्ग में दो-दो स्वयंसेवक प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। चयनित स्वयंसेवक 30 दिसंबर को जबलपुर के लिए रवाना होगे। वहीं से मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ यूनिट से चयनित सभी स्वयंसेवक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। चयनित स्वयंसेवक दिल्ली में रहकर 30 दिन तक सैन्य अधिकारियों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे स्वयंसेवक

राज्य एनएसएस अधिकारी डा. नीता बाजपेयी ने बताया कि गणतंत्र दिवस में परेड के बाद स्वयंसेवक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करते हंै। राजपथ परेड के लिए चयनित सभी स्वयंसेवकों को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव भुवनेश यादव ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।