
रायपुर। Rishabh Pant Car Accident Latest Update: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से अपन घर लौटते समय एक्सीडेंट हो गया। सड़क दुर्घटना में ऋषभ पंत के घायल से उनके फैंस में कोहराम मच गया है। पंत के फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।
सीएम बघेल ने ट्विटर पर लिखा, हम सब आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं ऋषभ पंत। क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा है।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए कार हादसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
हम सब आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं @RishabhPant17.
क्रिकेट का मैदान आपका इंतजार कर रहा है.#GetWellSoonRishabh pic.twitter.com/96v48QCxDd
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 30, 2022