• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहन भागवत ने माता कौशल्या मंदिर के साथ राम मंदिर के किए दर्शन, सीएम बघेल ने गौठान भी को देखने किया आमंत्रित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने आज दोपहर रायपुर के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किया।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 13 Sep 2022 02:54:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Sep 2022 04:23:48 PM (IST)
मोहन भागवत ने माता कौशल्या मंदिर के साथ राम मंदिर के किए दर्शन, सीएम बघेल ने गौठान भी को देखने किया आमंत्रित

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने आज दोपहर रायपुर के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किया। साथ में संघ के प्रांत संघचालक डा पूर्णेन्दु सक्सेना एवं महानगर संघचालक महेश बिड़ला भी उपस्थित थे। इसके बाद संघ प्रमुख भागवत ने रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में भी दर्शन किया।

मोहन भागवत के माता कौशल्या मंदिर के दर्शन पर मुख्‍यमंत्री ने कही ये बात

मोहन भागवत के माता कौशल्या मंदिर के दर्शन पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमने मोहन भागवत जी को माता कौशल्या मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रित किया था। मुझे विश्वास है कि वहां पहुंचकर उन्हें शांति की अनुभूति हुई होगी। मंदिर का नया स्वरूप, मां कौशल्या की ममता, भांचा राम की शक्ति का उन्हें एहसास हुआ होगा।naidunia_image


गौठानों के साथ आत्‍मानंद स्‍कूल को भी देखने के लिए किया आमंत्रित

मुख्‍यमंत्री बघेल ने संघ प्रमुख को गौठानों के साथ आत्‍मानंद स्‍कूल को भी देखने के लिए आमंत्रित किया। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, हम उन्हें गौठान भी देखने के लिए आमंत्रित करते हैं जिससे गौ-माता की सेवा, उन्हें उत्पादकता से जोड़ना इत्यादि जान सकें। संस्कृत अनिवार्य विषय के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के अंतर्गत तैयार शानदार स्कूल भी यदि देखेंगे तो शिक्षा, संस्कार, आधुनिकता एक साथ जोड़ना भी सीख सकेंगे।

एकदिन पहले आमंत्रण को लेकर आरएसएस और कांग्रेस के बीच सियासी दांव पेंच चलता रहा। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले सप्ताह एक बयान में संघ प्रमुख सहित बैठक में आ रहे संघ के सभी नेताओं को चंदखुरी जाकर कौशल्या माता मंदिर का दर्शन करने और राज्य सरकार के गोसेवा के काम को देखने के लिए आमंत्रित किया था।naidunia_image

सोमवार को संघ सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य की पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों ने जब इसे लेकर प्रश्न किया, तो डा. वैद्य ने कहा कि उन्हें किसी ने लिखित में निमंत्रण तो दिया ही नहीं है। इससे पहले डा. वैद्य के बयान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी पत्रकारों ने प्रश्न पूछा।

इस पर बघेल ने कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। उन तक लिखित में आमंत्रण भी पहुंच जाएगा। शाम को रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे दो पृष्ठों का लिखित निमंत्रण पत्र लेकर माना स्थित श्री जैनम मानस भवन पहुंच गए। वहां संघ प्रमुख तो उनसे नहीं मिले लेकिन संगठन के एक पदाधिकारी ने उनसे निमंत्रण पत्र ग्रहण कर लिया।