• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 Match: रोमांचक मुकाबले में मेजबान ने बड़ौदा को चार विकेट से हराया

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी-20 के मुकाबले में मेजबान टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की है। मुकाबला बेहद रोमांचक था। आखिरी ओवर में तीन रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद में टीम को जीत मिली।

By Pramod SahuEdited By: Pramod Sahu
Publish Date: Tue, 13 Sep 2022 10:50:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Sep 2022 10:50:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
T20 Match: रोमांचक मुकाबले में मेजबान ने बड़ौदा को चार विकेट से हराया
मयंक यादव ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी-20 के मुकाबले में मेजबान टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की है। मुकाबला बेहद रोमांचक था। आखिरी ओवर में तीन रन की जरूरत थी। आखिरी गेंद में टीम को जीत मिली। इस तरह छत्तीसगढ़ ब्लू टीम ने बड़ौदा को चार विकेट से हराया। दूसरा मैच छत्तीसगढ़ रेड और विदर्भ के बीच खेला जाना था। वर्षा की वजह से इसे रद कर दिया गया। अब ये मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में मंगलवार से टी-20 मुकाबला शुरू हुआ। पहले मैच में छत्तीसगढ़ ब्लू टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 127 रन बनाए। विष्णु सोलंकी ने 45 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।


निनाद राठवा ने 28 गेंद में 35 रन, मितेश पटेल 16 रन बनाए। छत्तीसगढ़ ब्लू टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अजय मंडल ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। सौरभ मजुमदार, रवि किरन और शशांक सिंह के नाम एक-एक सफलता रही।

आखिरी गेंद में जीत :

बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम को आखिरी ओवर में तीन रन चाहिए थे। टीम ने छह बाल में दो विकेट गंवा दिए। हालांकि आखिरी गेंद में एक रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच काफी रोमांचक रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ब्लू टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 128 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया। शशांक चंद्राकर ने दो चौके, दो छक्के की मदद से 35 गेंद में 33 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 30 रन, अमनदीप खरे ने 26 रन, अजय मंडल 18 रनों की पारी खेली। बड़ौदा की ओर से चिंतल गांधी ने तीन विकेट लिए।

आज के मैच :

- 14 सितंबर को पहला मैच सुबह नौ बजे से छत्तीसगढ़ ब्लू और कर्नाटक के बीच होगा। दूसरा मैच एक बजे से बड़ौदा और विदर्भ के बीच खेला जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।