• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSS News: संघ के शताब्दी वर्ष के स्वरूप पर हो रहा मंथन, दूसरे दिन भी बैठक जारी

आरएसएस की अखिल भारतीय टोली की बैठक में गुरुवार और शुक्रवार को भी चलेगी। गुरुवार को बैठक में 40 सदस्य शामिल हो सकते हैं।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 08 Sep 2022 10:05:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Sep 2022 02:19:34 PM (IST)
RSS News: संघ के शताब्दी वर्ष के स्वरूप पर हो रहा मंथन, दूसरे दिन भी बैठक जारी

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय निर्णायक टोली की दूसरे दिन भी बैठक जारी है। रायपुर के माना एयरपोर्ट से लगे श्री जैनम मानस समिति भवन में संघ के प्रमुख व सरसंघचालक डाक्टर मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाहों में डा. कृष्ण गोपाल, डा. मनमोहन वैद्य, रामदत्त चक्रधर, श्रीमुकुंदा और अरुण कुमार समेत 44 सदस्य शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 2025 में पूरे होने जा रहे हैं शताब्दी वर्ष को लेकर रणनीति बन रही है।

कल 9 सितंबर को संघ के अन्य पदाधिकारी पहुंचेंगे। इसके बाद 10 से 12 सितंबर तक अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक होगी जिसमें संघ अपने एजेंडा को तय करेगा। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की बुधवार से शुरू अखिल भारतीय टोली की बैठक में गुरुवार और शुक्रवार को भी चलेगी। गुरुवार को बैठक में 40 सदस्य शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को संघ में युवाओं की सहभागिता समेत कई विषयों पर चर्चा होगी।


बैठक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को समाज को जागृत करने के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों, राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के सामाजिक कार्य जैसे जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण और स्वच्छता आदि में समाज के सहयोग से सहभागिता, कुटुंब प्रबोधन व कुरीतियों के निवारण के लिए सामाजिक संस्थाओं, संतों व मठ-मंदिरों के सहयोग आदि पर चर्चा होगी।

इसके अलावा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण और उनके कौशल विकास पर भी बात होगी। बुधवार की बैठक में संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने संघ की पिछले महीने 27 और 28 अगस्त 2022 को वाराणसी शहर में हुई राष्ट्रीय स्तर की बैठक के एजेंडे को भी दोहराया। संघ की वाराणसी में हुई दो दिवसीय बैठक में देशभर के 45 प्रांतों के प्रांतीय प्रचार प्रमुख व सह प्रचार प्रमुख प्रतिभाग कर चुके हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संघ की बैठक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संघ प्रमुख भागवत को जेड प्लस की सुरक्षा होने के कारण भवन के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। चारों तरफ केंद्रीय पुलिस फोर्स और छत्तीसगढ़ की पुलिस के महिला व पुरुष जवान तैनात हैं। यहां निरंतर हर गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी की इजाजत नहीं है।