• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में खराब हुआ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जमकर बहस होती है। विक्की, अंकिता को उनकी ही बातों के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 13 Nov 2023 05:48:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Nov 2023 05:48:21 PM (IST)
Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में खराब हुआ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप
bigg boss 17

HighLights

  1. वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ दिवाली मनाई।
  2. इस बार बिग बॉस का वीकेंड काफी धमाकेदार रहा।
  3. नए प्रोमो में अंकिता और विक्की अपने रिलेशन पर चर्चा करते दिख रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इस सीजन की हवाएं बदलती जा रही हैं। इस वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ दिवाली मनाई। वहीं, कैटरीना कैफ और भारती सिंह ने शो में आकर चार चांद लगा दिए। एक तरफ खान जादी की बातों को सुनकर सलमान ने अपना आपा खो दिया। इस तरह इस बार बिग बॉस का वीकेंड काफी धमाकेदार रहा। इन सबके बीच शो के कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता खराब होता नजर आया। शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, इस प्रोमो में अंकिता, विक्की की क्लास लगाती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अलग मकान में शिफ्ट हुए विक्की

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जमकर बहस होती है। विक्की, अंकिता को उनकी ही बातों के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। वीकेंड के वार पर भी सलमान खान ने विक्की को उनकी पत्नी अंकिता के प्रति बिहेवियर के लिए काफी सुनाया था। शो के नए प्रोमो में विक्की को दिल के घर से निकाल कर दिमाग के घर में शिफ्ट कर दिया गया है। अंकिता का रूम भी अलग हो गया है। इसे सुनकर अंकिता टेंशन में आ जाती हैं। वहीं, विक्की को उनकी शिफ्टिंग से कोई फर्क नहीं पड़ा। इस पर अंकिता उन्हें उनके स्वार्थ के लिए काफी डांट लगाती हैं।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकिता ने लगाई विक्की को फटकार

अंकिता और विक्की काउच पर बैठकर अपने रिलेशन पर चर्चा करते दिख रहे हैं। इस दौरान अंकिता कहती हैं कि विक्की सबके मैटर सॉल्व करवाते हैं, लेकिन खुद के नहीं करते। विक्की कहते हैं कि वह नहीं कर सकते, तो अंकिता उन्हें जवाब देती हैं, यह किसी झगड़े को सॉल्व करने का तरीका नहीं होता है। वे पूछती हैं कि क्या वह उन्हें खुद से दूर कर रहे हैं। दोनों के बीच एक ही बात का झगड़ा काफी देर तक चलता है। विक्की अंकिता को ताना मारते हैं कि तुम अंकिता लोखंडे हो, तुम कभी गलत हो ही नहीं सकती।