
Harsh Mayar Wedding: फिल्म 'आई एम कलाम' के एक्टर हर्ष मायर (Harsh Mayar) अब सिंगल नहीं रहे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सुकन्या राजन (Sukanya Rajan) के साथ शादी कर ली हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने वेडिंग के बाद अपनी क्यूट की फोटो शेयर की है। इसमें सुकन्या हर्ष के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं।
शादी के बंधन में बंध हर्ष मायर
हर्ष मायर ने वेब सीरीज 'गुल्लक' में मिश्रा परिवार के छोटे बेटे का रोल निभाया है। गुल्लक के तीनों सीरीज में उन्होंने स्कूल गोइंग लड़के के किरदार में अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि टीनएजर का रोल प्ले करने वाले हर्ष मायर अब सिंगल नहीं रहे। उनके चाहने वाले उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
सुकन्या राजन संग रचाई शादी
हर्ष मायर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। मैरिड कपल काफी खुश नजर आ रहा है। फैंस दोनों को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। दुल्हन सुकन्या राजन ने पिंक कलर का लहंगा पहना है। साथ ही गोल्डन ज्वेलकी को कैरी किया है। वहीं हर्ष ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी है।
आई एम कलाम के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
हर्ष मायर ने आठ साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। तब वो स्टेज शो किया करते थे। पहला ब्रेक आई एम कलाम में मिला। 5 अगस्त 2011 को रिलीज हुई फिल्म ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। हर्ष फिल्म हिचकी में भी नजर आए थे। रानी मुखर्जी की इस मूवी में हर्ष मायर ने बस्ती में रहने वाले एक लड़के का रोल निभाया था।